फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal weather news: landslide on Kiratpur-Nerchowk forelane, traffic one way, water entered houses in Dahar

Himachal News: बारिश से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दरकी पहाड़ी, वन-वे हुआ ट्रैफिक, डैहर में घरों में घुसा पानी

Fri, 23 Jun 2023 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी/भराड़ी (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी/भराड़ी (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 07:54 PM IST
सार

 भारी बारिश से डैहर क्षेत्र में नाले का पानी एक घर में घुस गया और अंदर रखा सामान भी खराब हो गया। खेतों में भी पानी घुस गया। इसके अलावा जिला हमीरपुर और नाहन में भी सुबह जोरदार बारिश हुई।

विज्ञापन
Himachal weather news: landslide on Kiratpur-Nerchowk forelane, traffic one way, water entered houses in Dahar
भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, फोरलेन पर दरकी पहाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

 प्री-मानसून की पहली बारिश से सुंदरनगर उपमंडल में निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-5 के मुहाने पर शुक्रवार देर रात पहाड़ी दरकने से मलबा सड़क पर आने से ट्रैफिक वन-वे हो गया है। भारी बारिश से डैहर क्षेत्र में नाले का पानी एक घर में घुस गया और अंदर रखा सामान भी खराब हो गया। खेतों में भी पानी घुस गया। इसके अलावा जिला हमीरपुर और नाहन में भी सुबह जोरदार बारिश हुई। प्रदेश में शनिवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार और सोमवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। इसी दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। लाहौल के जाहलमा नाले का जलस्तर बढ़ने से जोबरंग गांव से नीचे नदी झील में तब्दील हो गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। केलांग-उदयपुर मार्ग वीरवार को रांगवे नाला में पानी का जलस्तर बढ़ने से यह करीब 10 घंटे यातायात के लिए बंद रहा। वीरवार देर शाम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने नाला बहाली का काम रोक दिया था। शुक्रवार सुबह बीआरओ ने दो मशीनें सड़क बहाली में लगाईं। शुक्रवार सुबह 6:34 बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल किया गया। बारिश और अंधड़ के चलते वीरवार रात को जिला मंडी के नाचन और सराज उपमंडलों में पेड़ गिरने से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.6, मंडी-हमीरपुर में 34.1, बिलासपुर में 34.0, चंबा में 33.9, कांगड़ा में 33.6, सोलन में 30.0, नाहन में 28.0 और शिमला में 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

पानी के तेज बहाव में बही कार, लोगों ने लगाया जाम
बिलासपुर जिले में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के तेज बहाव में दधोल के लाड़ पुल के समीप खड़ी लड़ा गांव के सुशील की कार बह गई। बारिश के कारण नाले में आए पानी के तेज बहाव के कार कुछ दूरी पर पुली पर जा अटकी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने बारिश में जाम लगाकर सड़क को बंद कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सड़क को खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed