Himachal Weather: राज्य में कमजोर पड़ा मानसून, 1 से 16 सितंबर तक सामान्य से 20 फीसदी अधिक बरसे बादल
प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज माैसम साफ बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में सोमवार दिन में माैसम साफ बना रहा। हालांकि, 18 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों पर 22 सितंबर तक माैसम खराब बना रह सकता है। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान बिलासपुर में 100.8, कुफरी 35.0, कसौली 28.0, नेरी 26.5, गोहर-करसोग 24.0, बिजाही 23.2, सुंदरनगर 13.8, धर्मशाला 5.8 व चंबा में 11.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उधर, राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से 53 सड़कें प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा सड़कें शिमला जिले में प्रभावित हैं।
1 से 16 सितंबर तक सामान्य से 20 फीसदी अधिक बरसे बादल
इस मानसून सीजन के दाैरान 1 से 16 सितंबर तक राज्य में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के लिए 78.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन 93.7 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर में सामान्य से 76, कांगड़ा 12, किन्नाैर 78, कुल्लू 38, मंडी 79, शिमला 67, सिरमाैर 65 व सोलन में 69 फीसदी अधिक बारिश हुई। वहीं चंबा में सामान्य से 11, लाहाैल-स्पीति 65 व ऊना में 36 फीसदी कम बारिश हुई।
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.5, सुंदरनगर 16.8, भुंतर 16.1, कल्पा 9.5, धर्मशाला 16.0, ऊना 19.5, नाहन 21.1, केलांग 6.8, पालमपुर 14.5, सोलन 17.5, मनाली 12.9, कांगड़ा 18.9, मंडी 19.0, बिलासपुर 19.4, चंबा 16.7, डलहाैजी 13.3, कुकुमसेरी 7.6, भरमाैर 14.0, धाैलाकुआं 22.4, समदो 11.8, कसाैली 16.6, पांवटा साहिब 23.0, देहरा गोपीपुर 22.0, ताबो 8.1, मशोबरा 14.3 व सैंज में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कहां कितना अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 26.0, सुंदरनगर 32.3, भुंतर 31.8, ऊना 35.2, नाहन 28.3, केलांग 21.3, सोलन 28.0, कांगड़ा 32.4, मंडी 30.6, बिलासपुर 32.6, डलहाैजी 19.6, सेऊबाग 30.0, धाैलाकुआं 33.2, समदो 23.2, कसाैली 26.0, ताबो 32.5, नेरी 32.3 व सैंज में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसी माह के अंत तक विदा हो जाएगा मानसून
इसी माह के अंत तक प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून के विदा होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कई दिनों बाद दिन भर धूप खिली। बारिश और चोटियों पर हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडक में सोमवार को कुछ कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों के दौरान बारिश में कमी आने के आसार जताए हैं।