फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Mandi-Kullu NH temporarily opened for essential goods, apple-vegetables vehicles after 40 h

Himachal Weather: 40 घंटे बाद जरूरी सामान, सेब-सब्जियों के वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर मंडी-कुल्लू एनएच खोला

Thu, 31 Aug 2023 10:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Aug 2023 10:07 PM IST
सार

गुरुवार को 40 घंटे बाद औट से पंडोह एनएच को दोपहर 2:00 से शाम 7:00 बजे केवल जरूरी सामान और सेब-सब्जियां लेकर जा रहे वाहनों को ही अकेले चालक के साथ भेजा गया।

विज्ञापन
Himachal Weather: Mandi-Kullu NH temporarily opened for essential goods, apple-vegetables vehicles after 40 h
कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे झलोगी टनल के पास दो दिन से बड़े और सामान से लदे वाहनों के लिए बंद है। गुरुवार को 40 घंटे बाद औट से पंडोह एनएच को दोपहर 2:00 से शाम 7:00 बजे केवल जरूरी सामान और सेब-सब्जियां लेकर जा रहे वाहनों को ही अकेले चालक के साथ भेजा गया। मार्ग अस्थायी तौर पर खोला है। पुलिस के मुताबिक जरूरी सामान वाले वाहनों को ही दिन में पुलिस प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी में भेजा जाएगा। यह मार्ग किसी भी यात्री वाहन के लिए पूरी तरह बंद अभी बंद है। मार्ग से दोपहर दो बजे के बाद औट से मंडी की तरफ जरूरी सामान के वाहनों को छोड़ा गया। शाम सात बजे के बाद फिर से इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को इस मार्ग पर मंडी से औट की तरफ जरूरी वाहन भेजे जाएंगे। मार्ग पर डटे पुलिस के अतिरिक्त अधीक्षक मनमोहन ने बताया कि सिर्फ जरूरी सामान के वाहन ही दिन की समय निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्री वाहनों के लिए सिर्फ कमांद-कटौला मार्ग ही प्रयोग किया जाए।

विज्ञापन


कुल्लू से बाहर निकलीं सेब की 500 गाड़ियां
जिला कुल्लू में दो दिन से फंसे सेब से लदे वाहन बजौरा, झीड़ी, औट और थलौट से रवाना किए। गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे फंसे करीब 500 वाहनों को मंडी की तरफ रवाना किया गया। राहत की बात है कि शाम के समय औट से आगे झलोगी टनल के पास बंद सड़क भी बहाल हो गई। इसमें सबसे पहले मंडी में फंसे जरूरी सामान के ट्रकों, टैंकरों और अन्य वाहनों को छोड़ा गया। अन्य छाेटे वाहन कुल्लू-मंडी वाया कटौला भेजे गए थे। इनमें लोगों को दूध, अंडे, ब्रेड व अखबार की सुविधा मिली। कुल्लू से जाने वाले सेब व सब्जी के वाहनों को शाम करीब 6:00 बजे तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed