फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather, Manali-Leh road closed due to snowfall in Baralacha Pass, Tourists have fun in the middle of

Himachal Weather: बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बंद, बारालाचा में सैलानियों ने कीं अठखेलियां

Tue, 01 Nov 2022 07:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/पतलीकूहल/मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/पतलीकूहल/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Nov 2022 07:57 PM IST
सार

 मनाली-लेह मार्ग बारालाचा दर्रा में हुई ताजा बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।वहीं दारचा-शिंकुला सड़क भी बर्फबारी से अवरुद्ध हो गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather, Manali-Leh road closed due to snowfall in Baralacha Pass, Tourists have fun in the middle of
बारालाचा में सैलानियों ने कीं अठखेलियां - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, बारालाचा दर्रा समेत अन्य ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। बारालाचा दर्रे में ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह सड़क बंद हो गई है। दारचा से शिंकुला दर्रे होकर भी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। लाहौल-स्पीति जिला के कुछ क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मनाली-लेह मार्ग पर दारचा से सरचू और दारचा से शिंकुला पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही आगामी आदेश तक प्रतिबंधित कर दी गई है। उधर, बारालाचा में सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन की ओर से बर्फ हटाकर इस मार्ग को वाहनों के लिए खोला जाएगा। मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन सड़क से बर्फ हटाएगा।

विज्ञापन


बीआरओ से मंजूरी के बाद ही वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। सोमवार रात और मंगलवार सुबह बारालाचा और शिंकुला दर्रे के साथ लाहौल की चोटियों में बर्फबारी हुई। मंगलवार दोपहर बाद भी लाहौल के कई ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। जिला उपायुक्त सुमित खिमटा ने खराब मौसम के कारण पर्यटकों को सलाह दी है कि वे घाटी में यात्रा करते समय सतर्क रहें। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.5, बिलासपुर में 29.0, मंडी में 28.3, सोलन में 27.0, हमीरपुर में 26.9, कांगड़ा में 26.6, धर्मशाला में 26.0, शिमला में 21.6 और मनाली में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.5, कल्पा में 3.2, मनाली में 5.8, शिमला में 11.6 और धर्मशाला में 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में 4 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 5 नवंबर को प्रदेश में कई जगह बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को धूप खिली।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed