Himachal Weather: लाहाैल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कुल्लू में बारिश; प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल
लाहाैल के रोहतांग व कुंजम दर्रा में बर्फबारी से चोटियां सफेद हो गई हैं। राजधानी शिमला में भी बीती रात को बारिश हुई।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर जारी है। जिला कुल्लू व लाहाैल-स्पीति में एक दिन साफ रहने के बाद माैसम ने फिर करवट बदली। जिले में शनिवार देर रात से जमकर बारिश हो रही है। वहीं लाहाैल के रोहतांग व कुंजम दर्रा में बर्फबारी से चोटियां सफेद हो गई हैं। राजधानी शिमला में भी बीती रात को बारिश हुई। इस बीच सोमवार को कोकसर घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे और बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। खराब मौसम होने के बाद भी यहां सुबह से सैलानियों को पहुंचना जारी रहा।
इतने दिन खराब रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 मई को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 13 से 15 मई तक राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर, जबकि 16 से 18 मई तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। बीती रात भरमौर में 10.0, शिमला और कुफरी 2.0, कुकुमसेरी 1.9, कोठी 1.8, नेरी 1.5, कसौली 3.4, ऊना, मनाली, डलहौजी और पंडोह 1.0, घाघस 0.8, कल्पा, मंडी 0.6, केलांग और राजगढ़ में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.2, सुंदरनगर 20.3, भुंतर 17.2, कल्पा 7.5, धर्मशाला 14.9, ऊना 18.6, नाहन 17.6, केलांग 4.7, पालमपुर 18.0, सोलन 15.6, मनाली 11.9, कांगड़ा 19.6, मंडी 18.5, बिलासपुर 21.4, हमीरपुर 20.8, चंबा 15.1, जुब्बड़हट्टी 15.0, कुफरी 9.3, कुकुमसेरी 4.3, नारकंडा 7.8, भरमाैर 12.4, रिकांगपिओ 10.9, सेऊबाग 13.0, बरठीं 20.8, कसाैली 15.7, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 10.5, ताबो 5.9, देहरा गोपीपुर 19.0, नेरी 18.9 व बजाैरा में 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.