फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather:October recorded the third lowest rainfall in 123 years, Tabo minimum temp

Himachal Weather: अक्तूबर में 123 सालों के दाैरान तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज, ताबो का न्यूनतम पारा माइनस में

Fri, 01 Nov 2024 07:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Nov 2024 07:14 PM IST
सार

प्रदेश सहित पूरे उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बीते एक महीने से अधिक समय से शुष्क मौसम बना हुआ है। अक्तूबर 2024 में 123 सालों में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज की गई। राज्य के कई जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather:October recorded the third lowest rainfall in 123 years, Tabo minimum temp
शिमला का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सहित पूरे उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बीते एक महीने से अधिक समय से शुष्क मौसम बना हुआ है। अक्तूबर 2024 में 123 सालों में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज की गई। राज्य के कई जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में आगामी एक सप्ताह तक भी बारिश के आसार नहीं हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 7 नवंबर तक माैसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुष्क ठंड बढ़ गई है। राज्य में 11 स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं तोबा का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अक्तूबर में इन जिलों में एक बूंद नहीं बरसी
प्रदेश में अक्तूबर 2024 में बहुत कम बारिश हुई और ज्यादातर दिनों में बारिश की गतिविधि कम रही। प्रदेश में 1901-2024 की अवधि में तीसरी सबसे कम बारिश  हुई है। अक्तूबर के महीने में सबसे ज़्यादा बारिश 1955 में 413.5 मिलीमीटर हुई थी। प्रदेश में अक्तूबर में 1 से 31 तारीख तक 25.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया। लेकिन वास्त में 0.7 मिलीमीटर  बारिश ही हुई जोकि सामान्य से 97 फीसदी कम है। हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, कुल्लू और चंबा जिलों में अक्तूबर में बारिश हुई ही नहीं।  जबकि कांगड़ा में 95, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 83, शिमला 99 ऊना में 54 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.2, सुंदरनगर 8.9, भुंतर 8.0, कल्पा 5.0, धर्मशाला 15.3, ऊना 11.5, नाहन 15.9, केलांग 2.3, पालमपुर 11.5, सोलन 10.0, मनाली 6.8, मनाली 12.7, मंडी 11.3, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 12.0, चंबा 11.3, डलहाैजी 15.6, जुब्बड़हट्टी 15.0, कुफरी 10.6, कुकुमसेरी 1.2, नारकंडा 8.8, भरमाैर 11.1, रिकांगपिओ 9.1, सीओबाग 7.5, समदो 5.1, कसाैली 15.6, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.0, देहरा गोपीपुर 17.0, ताबो -2.0, मशोबरा में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed