फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: In the five days of June, it rained 98 percent more than normal, know the forecast for a wee

Himachal Weather: जून के पांच दिन सामान्य से 98 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Thu, 05 Jun 2025 03:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jun 2025 03:52 PM IST
सार

प्रदेश में 1 से 5 जून के दौरान सामान्य से 98 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इस अवधि के लिए  9.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: In the five days of June, it rained 98 percent more than normal, know the forecast for a wee
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 1 से 5 जून के दौरान सामान्य से 98 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इस अवधि के लिए  9.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। लेकिन पांच दिनों में 18.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सिर्फ लाहाैल-स्पीति जिले में सामान्य से कम बादल बरसे हैं। बिलासपुर में सामान्य से 286, चंबा 90, हमीरपुर 131, कांगड़ा 55, किन्नाैर 31, कुल्लू 13, मंडी 135, शिमला 252, सिरमाैर 280, सोलन 148 व ऊना में 137 फीसदी अधिक बारिश हुई। लाहाैल-स्पीति जिले में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश हुई है।

विज्ञापन

बीती रात जमकर बरसे बादल
बीती रात को नगरोटा सूरियां में 59.2, भरवाईं 39.0, शिलारू 20.4, कुफरी 14.2, गुलेर 13.2, शिमला 11.4, कोटखाई 11.3, काहू 11.0, करसोग 10.0, देहरा गोपीपुर 8.3, नंगल डैम 6.8, भराड़ी 6.4, नयना देवी और चौपाल 6.2, कटौला 6.1, पंडोह और कांगड़ा 6.0, जोत 5.8, ऊना 5.4 व रोहड़ू में 5.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कब तक बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 5 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 6 जून को उच्च पर्वतीय  कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 7 से 11 जून तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 15.0, भुंतर 13.6, कल्पा 6.4, धर्मशाला 11.9, ऊना 15.2, नाहन 17.9, केलांग 4.8, पालमपुर 14.0, सोलन 13.6, मनाली 9.3, कांगड़ा 14.1, मंडी 15.7, बिलासपुर 17.6, डलहाैजी 13.4, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुकुमसेरी 6.9, भरमाैर 8.8, धाैलाकुआं 20.2, बरठीं 17.0, कसाैली 14.9, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 12.1, ताबो 7.7 व नेरी में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed