फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather imd forecast: orange alert of heavy rain and snowfall for three days in state

Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, तीन दिनों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 17 Feb 2024 04:04 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Feb 2024 04:04 AM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ओर से शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 
एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 फरवरी की रात से प्रदेश के ऊपरी इलाकों में गरज के साथ मध्यम बारिश-बर्फबारी  शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather imd forecast: orange alert of heavy rain and snowfall for three days in state
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ओर से शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 फरवरी की रात से प्रदेश के ऊपरी इलाकों में गरज के साथ मध्यम बारिश-बर्फबारी  शुरू होने की संभावना है। 18 से 21 फरवरी के दौरान पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। इसमें शिमला शहर भी शामिल है। 19 और 20 फरवरी को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले के कई स्थानों पर पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 से 20 फरवरी के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है। प्रदेश में 22 फरवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा।

विज्ञापन


औसत तापमान तीन से चार डिग्री कम रहने की संभावना
17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के मैदानी, मध्य पहाड़ी जिलों में अंधड़, बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान  कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिले के कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार हैं। 14 फरवी से अगले चार दिनों तक औसत न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री कम रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.4 , कल्पा 0.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 4.8, नाहन 8.1,  केलांग -6.6, पालमपुर 5.5, सोलन 4.0, मनाली 1.1, कांगड़ा 6.5, मंडी 4.0, बिलासपुर 5.5, चंबा 6.7, डलहौजी 6.3, जुब्बड़हट्टी 8.2, कुफरी 4.2, कुकुमसेरी -7.9 , नारकंडा 3.5, रिकांगपिओ 2.9, सेऊबाग 2.0, धौलाकुआं 8.6, बरठीं 3.4, समदो -4.9, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.0 और देहरागोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान
कुकुमसेरी 10.5, चंबा 22.7, केलांग 5.3, कांगड़ा 23.4,  सेऊबाग 21.5, भुंतर 24.5, मंडी 23.9, ऊना 25.3, बरठीं 23.3, सुंदरनगर 23.4, बिलासपुर 24.5, ऊना 25.3, कल्पा 15.4, रिकांगपिओ 18.7, नारकंडा 12.2, शिमला 16.5, कुफरी 11.1, जुब्बड़हट्टी 19.0, सोलन 19.3 और धौलाकुआं में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed