फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain in some places of middle and high mountains of Himachal, know the weath

Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

Sat, 19 Oct 2024 07:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Oct 2024 07:20 PM IST
सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहेगा। 22 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain in some places of middle and high mountains of Himachal, know the weath
चोटियां बर्फ से हुईं सफेद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 22 अक्तूबर को बारिश की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 अक्तूबर तक माैसम साफ बना रहेगा। 22 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं चोटियों पर बर्फ के फाहे गिर सकते हैं। 23 से 25 अक्तूबर तक माैसम साफ रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी माैसम साफ बना रहा। 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर शनिवार को दिन बर्फ के फाहे गिरे। हल्के बादल होने की स्थिति में ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। कुल्लू और मनाली में दिनभर धूप खिली रही। जिले में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में किसान और बागवान बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश
उधर, पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 19 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 96 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। कांगड़ा में सामान्य से 94, किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 80 व ऊना जिले में 43 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमाैर व सोलन जिले में इस अवधि के दाैरान बारिश हुई ही नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 13.1, भुंतर 11.3, कल्पा 4.6, धर्मशाला 15.0, ऊना 14.8, नाहन 18.3, केलांग 2.9, पालमपुर 12.0, सोलन 10.3, मनाली 9.1, कांगड़ा 14.3, मंडी 15.5, बिलासपुर 15.8, हमीरपुर 15.5, चंबा 13.8, डलहाैजी 12.3, कुफरी 9.9, कुकुमसेरी 1.6, नारकंडा 8.8, भरमाैर 11.9, रिकांगपिओ 8.2, धाैलाकुआं 16.2, समदो 5.9, कसाैली 14.5, सराहन 9.5, पांवटा साहिब 20.0, ताबो 0.1, मशोबरा 11.2 व सैंज में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed