फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of heavy rainfall and snowfall alert in state

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से करवट बदलेगा माैसम, छह दिन बारिश-बर्फबारी, इन जिलों के लिए अलर्ट

Mon, 24 Feb 2025 05:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Feb 2025 05:59 PM IST
सार

 नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर करवट बदलने वाला है। राज्य में छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of heavy rainfall and snowfall alert in state
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम फिर करवट बदलने वाला है। राज्य में छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कई जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, लाहाैल में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद अभी भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। उदयपुर-किलाड़ के बीच कडू नाला के पास भूस्खलन के चलते मार्ग बाधित हो गया। इसके साथ ही लाहौल में अभी भी 100 से अधिक संपर्क सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। सोलंगनाला से फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल रोहतांग पहुंचे।

विज्ञापन

कई जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 फरवरी की रात से 1 मार्च की शाम तक हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है, 26, 27 और 28 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस अविध के दाैरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर हल्की और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। दिनांक 27 और 28 फरवरी को जिला लाहौल-स्पीति, 28 फरवरी को किन्नौर में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट है। सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना के अलावा कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों के शेष भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ अंधड़ चलने के भी आसार हैं।  26 फरवरी से 28 फरवरी के दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है, जबकि 27 फरवरी को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 और 28 फरवरी को शिमला और सिरमौर में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 तापमान में गिरावट की संभावना
 25 फरवरी तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार हैं। इसके बाद राज्य के कई भागों मेंअ न्यूनतम तापमान  में 4-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 28 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। संभावना है। 26 और 27 फरवरी को निचले/मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शीत दिवस रहने की संभावना है ।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 7.3, भुंतर 4.0, कल्पा -1.3, धर्मशाला 4.8, ऊना 6.4, नाहन 8.3, केलांग -9.7, पालमपुर 5.5, सोलन 5.2, मनाली 1.7, कांगड़ा 7.4, मंडी 7.6, बिलासपुर 8.0, चंबा 6.8, डलहाैजी 6.7, कुकुमसेरी -11.2, भरमाैर 3.5, सेऊबाग 2.5, धाैलाकुआं 9.4, बरठीं 7.1, सराहन 4.8 व ताबो में -7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विंटर सीजन में सामान्य से 69 फीसदी कम बरसे बादल
उधर, माैजूदा विंटर सीजन के दाैरान 1 जनवरी से 24 फरवरी तक राज्य में सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 166.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 52.3 एमएम बारिश ही हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 79, चंबा 67, हमीरपुर 72, कांगड़ा 64, किन्नाैर 86, कुल्लू 55, लाहाैल-स्पीति 66, मंडी 57, शिमला 74, सिरमाैर 80, सोलन 82 व ऊना में 71 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed