फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather: Heavy snowfall in residential areas of Lahaul, Orange alert in the state for two days

Himachal Weather: लाहौल के रिहायशी इलाकों में भारी हिमपात, प्रदेश के कई भागों में ऑरेंज अलर्ट

Wed, 26 Feb 2025 04:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/केलांग/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Feb 2025 04:39 PM IST
सार

 लाहौल के रिहायशी इलाकों में भारी बर्फबारी की सूचना है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy snowfall in residential areas of Lahaul, Orange alert in the state for two days
लाहाैल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को भारी बर्फबारी-बारिश से अटल टनल सहित दो नेशनल हाईवे और 211 सड़कों पर यातायात बंद रहा। लाहौल में एक फीट तक बर्फबारी से जिले के 90 फीसदी गांवों में बिजली ठप है। शिमला, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और सिरमौर के ऊपरी इलाकों में हिमपात और अधिकांश जिलों में मंगलवार रात और बुधवार को बारिश से सूबे में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार व शुक्रवार को भी भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में मंगलवार रात को झमाझम बारिश हुई। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग होकर एनएच-तीन में केलांग-मनाली के बीच और जलोड़ी दर्रा होकर एनएच 305 में यातायात बाधित हो गया है। अटल टनल रोहतांग बंद होने से लाहौल का मनाली से संपर्क कट गया है। रोहतांग दर्रा में 75 सेंटीमीटर, नॉर्थ पोर्टल में लगभग 50, कोकसर व सिस्सू में 45, उदयपुर में 25 और दारचा में 45 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। लाहौल में लोक निर्माण विभाग के अधीन 165 संपर्क सड़कें बर्फबारी से बंद हो गई हैं।
विज्ञापन


बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से उदयपुर उपमंडल में 53 ट्रांसफार्मर बंद हैं। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी के कारण 30 संपर्क मार्ग बंद पड़ गए हैं। किन्नौर जिले में भी 16 संपर्क मार्ग बंद हैं। बर्फबारी के कारण जिला भर में करीब 60 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं और 10 रूटों पर बसों की आवाजाही ठप है। किन्नौर जिले में आठ से दस सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार लगातार 4 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 26 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 27 और 28 फरवरी को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट है। 1 और 4 मार्च को कुछ स्थानों पर तथा 2 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 3 मार्च राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। राज्य के कई भागों में 28 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तथा अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।  26 और 27 फरवरी को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर ठंडा दिन रहने की संभावना है।

भरमौर की ऊंची चोटियों पर एक फुट से अधिक बर्फबारी
जिला चंबा के पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई है।  निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश का क्रम जारी है। बारिश और बर्फबारी से पांगी समेत जिला के 25 मार्गों पर यातायात ठप है। बर्फबारी के बाद फिसलन बढ़ने से बस सेवाएं भी पांगी के समस्त रूटों पर बंद हैं। इसके अलावा जिला में 100 ट्रांसफार्मर बंद होने से बिजली आपूर्ति बाधित है। बर्फबारी-बारिश के बाद पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करने में विभागीय टीमें और मशीनरी जुट गई हैं। 

कहां कितना बारिश-बर्फबारी
बीती रात को जोत में 59.4, मनाली 30.0, सेऊबाग 25.2, सराहन 22.5, भुंतर 21.8, रामपुर 13.6, जोगिंदरनगर 12.0, धर्मशाला 11.6, चंबा 11.0, डलहौजी 10.0, पालमपुर 9.0, गोहर 7.0 व मंडी में मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कुकुमसेरी में 41.0, कल्पा  13.8, केलांग 12.0, खदराला 10 व सांगला में 3.5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

 

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 11.1, भुंतर 8.0, कल्पा 0.4, धर्मशाला 4.4, ऊना 10.2, नाहन 10.1, केलांग -3.6, पालमपुर 8.0, सोलन 8.0, मनाली 2.1, बिलासपुर 13.9, मंडी 11.8, कांगड़ा 13.0, चंबा 10.8, डलहाैजी 7.9, कुकुमसेरी -0.5, भरमाैर 9.9, सेऊबाग 5.5, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 0.8 व ताबो में -2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed