फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain and thunderstorm alert in isolated parts of Himachal

Himachal Weather News: हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, कई भागों में बारिश, इस दिन से मौसम में सुधार की संभावना

Thu, 01 Jun 2023 08:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 08:48 PM IST
सार

 पांच दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 1 व 2 जून को बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain and thunderstorm alert in isolated parts of Himachal
धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में पांच दिनों तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 1 व 2 जून को बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि, 3 जून के बाद मौसम में सुधार आने के आसार हैं। 4 व 5 जून को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। गुरुवार को येलो अलर्ट के बीच रोहतांग और मनाली की ऊंची चोटियों पर फिर ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी, मंडी और बिलासपुर में हल्की बारिश हुई। शिमला समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से 12 डिग्री की कमी दर्ज हुई। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6, सुंदरनगर 15.1, भुंतर 13.4, कल्पा 4.4, धर्मशाला 13.2,  ऊना 16.4, नाहन 18.2, केलांग 4.5, पालमपुर 13.0, सोलन 13.0, कांगड़ा 16.3, मंडी 15.6, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 16.9, चंबा 15.2, डलहौजी 9.0, जुब्बड़हट्टी 12.6, कुफरी 7.4, कुकुमसेरी 3.6, नारकंडा 6.2, भरमौर 11.0, रिकांगपिओ 7.4, सेऊबाग 12.4, धौलाकुआं 18.6, बरठीं 16.4, मशोबरा 9.1, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.0 और देहरा गोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 20.2, सुंदरनगर 24.1, भुंतर 23.5, कल्पा 17.2, धर्मशाला 21.5, ऊना 29.4, नाहन 27.6, केलांग 11.7, सोलन 23.5, कांगड़ा 25.9, मंडी 23.6, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 30.4, चंबा 24.2, डलहौजी 14.3, जुब्बड़हट्टी 23.0, कुफरी 14.9, कुकुमसेरी 16.5, नारकंडा 15.0, रिकांगपिओ 21.9, सेऊबाग 21.8, धौलाकुआं 30.0 और बरठीं में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में हुई सामान्य से अधिक बारिश
वहीं इस बार मई में सामान्य से 84 फीसदी अधिक बारिश हुई। वर्ष 2004 के बाद तीसरी बार मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई। मई में छह बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। प्रदेशभर में 116 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 63.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। माह में 15 दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और आठ दिन बूंदाबांदी और आठ दिन मौसम साफ रहा। वहीं, जिला ऊना 31 मई को पहली बार अधिक ठंडा रहा। मई में सिरमौर जिला में सबसे अधिक बादल बरसे। जिला में सामान्य से 295 फीसदी अधिक बारिश हुई।

ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश के बीच मौसम ने मई में तोड़े कई रिकॉर्ड, 84 फीसदी अधिक बरसे बादल

ग्रांफू-काजा मार्ग बहाल, 50 वाहनों ने आरपार किया कुंजम दर्रा

वहीं, ग्रांफू-काजा मार्ग वाया कुंजम दर्रा बहाल होते ही अब इस पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं। 31 मई को मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया था। संयुक्त निरीक्षण के बाद इसमें कोकसर व काजा की तरफ से सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक आवाजाही की अनुमति दी गई है।

गुरुवार को बाइकों सहित कुल 50 वाहनों ने कुंजम दर्रा आरपार किया। गौर रहे कि ग्रांफू-काजा मार्ग बहाल होने से स्पीति के लोगों को राहत मिली है। स्पीति के लोग अब कुंजम दर्रा होकर लाहौल व मनाली पहुंच सकते हैं। बर्फबारी के चलते कुंजम दर्रा छह महीनों से अधिक समय से बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed