फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain alert in isolated parts, many roads blocked due to landslides, know imd forecast

Himachal Weather: कुछ भागों में आज भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 47 सड़कें बाधित, जानें माैसम पूर्वानुमान

Fri, 27 Sep 2024 04:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2024 04:06 PM IST
सार

सितंबर महीने में 1 से 27 तारीख तक सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 व 29 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब बने रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain alert in isolated parts, many roads blocked due to landslides, know imd forecast
शिमला में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 व 29 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब बने रहने के आसार हैं। 30 सितंबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, बीते 24 घंटों के दाैरान जोगिंद्रनगर 80.0, पालमपुर 79.8, बैजनाथ 65.0, पांवटा साहिब 51.2, शिमला 34.5, देहरा गोपीपुर 27.0, धाैलाकुआं 26.5, गोहर 25.0, धर्मपुर 16.0 व कसौली में 16.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।शिमला में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। ऊना जिला मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर तेज बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को उमेश भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं अलर्ट के बीच राजधानी शिमला में दोपहर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह अंब , बंगाणा व गगरेट क्षेत्र में बारिश हुई। दोपहर के समय जिला मुख्यालय में भी तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। 

विज्ञापन



156 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित, कच्ची ढांक में फिर धंसी सड़क
वहीं जगह-जगह भूस्खलन के चलते शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में एक एनएच सहित 48 सड़कें बाधित थीं। इसके अतिरिक्त 156 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। सिरमाैर जिले में सबसे अधिक सड़कें बाधित हैं। वहीं, सिरमाैर जिले में पांवटा-सतौन के बीच कच्ची ढांक में एनएच-707 फिर धंस गया है। हर साल यहां सड़क धंसती है। जानकारी के अनुसार रात दो बजे सड़क धंसनी शुरू हुई। छोटे वाहनों की बड़ी मुश्किल से आवाजाही हो पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1 से 27  सितंबर तक सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश
1 से 27  सितंबर तक राज्य में सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के लिए 117.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 122.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर में सामान्य से 32, हमीरपुर 5, कांगड़ा 26, किन्नाैर 41, मंडी 66, शिमला 32, सिरमाैर 76 व सोलन में 31 फीसदी अधिक बारिश हुई। हालांकि चंबा, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति व ऊना में सामान्य से कम बारिश हुई है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.8, सुंदरनगर 19.6, भुंतर 19.2, कल्पा 11.2, ऊना 22.4, नाहन 21.2, केलांग 9.8, पालमपुर 16.2, सोलन 18.4, मनाली 14.9, कांगड़ा 20.4, मंडी 20.5, बिलासपुर 23.3, चंबा 22.5, डलहाैजी 13.3, भरमाैर 16.5, कसाैली 17.3, पावंटा साहिब 23.0, देहरा गोपीपुर 23.0 व मशोबरा में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed