{"_id":"633beeda8329810cd711e8e9","slug":"himachal-weather-heavy-rain-alert-for-two-days-post-monsoon-season-will-remain-till-november-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में 10 अक्तूबर तक खराब रहेगा मौसम, 15 नवंबर तक पोस्ट मानसून सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में 10 अक्तूबर तक खराब रहेगा मौसम, 15 नवंबर तक पोस्ट मानसून सीजन
Tue, 04 Oct 2022 07:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Oct 2022 07:13 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई भागों में 10 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा होने के साथ ही अब 15 नवंबर तक प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई भागों में 10 अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। 5 अक्तूबर को पीएम मोदी की रैली के दिन मैदानी, मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मंगलवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Doctors Strike: हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर, मरीजों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
प्रदेश में 16 नवंबर से हिमाचल में विंटर सीजन शुरू होगा। इस बार मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में सामान्य से दो फीसदी कम बादल बरसे हैं। 716.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि 734.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया। प्रदेश से मानसून विदा होने की सामान्य तिथि 25 सितंबर है, लेकिन इस बार यह आठ दिन बाद 3 अक्तूबर को विदा हुआ। वर्ष 2021 में 8 अक्टूबर को मानसून विदा हुआ था। सामान्य से 12 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश शिमला जिले में 898.6 मिलीमीटर दर्ज हुई। जबकि सबसे कम लाहौल-स्पीति जिले में (168.3 मिमी) हुई।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.0, सुंदरनगर 16.1, भुंतर 14.6, कल्पा 7.6, धर्मशाला 17.2, ऊना 20.8, नाहन 21.7, केलांग 6.2, पालमपुर 15.0, सोलन 15.4, मनाली 11.6, कांगड़ा 18.1, मंडी 17.3, बिलासपुर 19.0, हमीरपुर 17.5, चंबा 14.8, डलहौजी 16.5, कुफरी 14.8, रिकांगपिओ 11.8 और पांवटा साहिब में 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम तापमान
डलहौजी में अधिकतम तापमान 23.5, चंबा 30.7, केलांग 19.9, कांगड़ा 31, धर्मशाला 31, पालमपुर 27.1, हमीरपुर 31.2, सुंदरनगर 31.3, ऊना 36, बिलासपुर 33.6, शिमला 25.3, कुफरी 19.5 और सोलन में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।