फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Forecast Update today and snowfall in Lahaul Valley atal tunnel

Himachal Weather: अटल टनल के साथ लाहौल घाटी में बर्फबारी, वाहनों की आवाजाही बंद

Sat, 30 Mar 2024 03:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/मनाली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 03:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है तो वहीं दूसरी तरफ अटल टनल में चार इंच बर्फबारी हुई। सोलंगनाला से आगे वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

विज्ञापन
Himachal Weather Forecast Update today and snowfall in Lahaul Valley atal tunnel
अटल टनल मेंं बर्फबारी। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

Himachal Weather Update: लाहौल घाटी में काफी दिन बाद एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अभी लाहौल घाटी में छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो ने आज घाटी के केलांग-उदयपुर सहित, केलांग-दारचा और लाहौल-कुल्लू के बीच बस सेवा बर्फबारी के मद्देनजर बंद कर दी है। 

विज्ञापन


लाहौल-मनाली के बीच सभी वाहनों के पहिए थम गए हैं। रोहतांग, सहित घाटी की समूची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते घाटी में सब्जियों के उत्पादन को पनीरी लगाने का कार्य भी प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं पट्टन घाटी कुछ गांव में मटर बिजाई की तैयारियां चल रही थी, बर्फबारी के कारण आगे खिसक गया है। अब तक नॉर्थ पोर्टल में तीन, सिस्सू में दो इंच और साउथ पोर्टल में छह इंच बर्फबारी से सड़क यातायात के लिए बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अटल टनल में चार इंच बर्फबारी, यातायात बंद
शनिवार सुबह ही मनली में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सुबह से अटल टनल के साउथ पोर्टल में बर्फबारी हो रही है। सड़क पर लगभग चार इंच बर्फ की परत जम गई है। इसके कारण अटल टनल यातायात के लिए बंद कर दी गई है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से वाहनों का चलना सुरक्षित नही है। लिहाजा, सोलंगनाला से आगे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। पर्यटकों से अपील है कि खराब मौसम में ऊंचाई वाले इलाकों की ओर न जाएं। मनाली में बर्फ के फाहे गिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed