फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: forecast of rain and snowfall for three days in many parts fog alert in plain districts

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट

Thu, 11 Jan 2024 07:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jan 2024 07:19 PM IST
सार

प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता की स्थित में मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: forecast of rain and snowfall for three days in many parts  fog alert in plain districts
अटल टनल के नजदीक बर्फ से ढकीं वादियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिलों में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब-धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी- नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन


वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।  उधर, राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 12, 16 व 17 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि, मैदानी भागों में सुबह के समय कोहरे के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता की स्थित में मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 
विज्ञापन



प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8, सुंदरनगर -0.5, भुंतर -1.0, कल्पा 0.0, धर्मशाला 6.2, ऊना 2.0, नाहन 6.1, केलांग -6.1, पालमपुर 3.5, सोलन 1.6, मनाली 0.4, कांगड़ा 3.3, मंडी -0.7, चंबा 2.8, डलहौजी 6.4, जुब्बड़हट्टी 8.2, कुफरी 4.2, कुकुमसेरी -9.8, नारकंडा 2.0, भरमौर 4.8, रिकांगपिओ 2.1, सेऊबाग 0.3, धौलाकुआं 8.1, बरठीं -0.4, समदो -6.1, पांवटा साहिब 8.0, सराहन 3.5 और देहरा गोपीपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
सोलन में अधिकतम तापमान 22.0, भुंतर में 21.7, सुंदरनगर में 21.5, चंबा में 21.0, धर्मशाला में 19.0, कांगड़ा में 18.1, मंडी में 17.8, शिमला में 17.6, नाहन में 17.1, मनाली में 14.4, कल्पा में 13.2, ऊना में 10.0 और केलांग में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सर्दियों के सीजन में ऊना में रिकॉर्ड हुआ सबसे ठंडा दिन और रात
इस वर्ष की सर्दियों के मौसम में बुधवार रात और गुरुवार का दिन ऊना में सबसे ठंडा रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को ऊना में अधिकतम पारा 10 डिग्री और बुधवार रात को न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज हुआ। जिला में घना कोहरा पड़ने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सुबह और शाम के समय जिला में लोग भी घरों से बाहर कम ही निकल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed