फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather expected to remain clear for six days, monsoon rainfall is 18 percent less than normal

Himachal Weather: छह दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार, मानसून में सामान्य से 18 फीसदी कम बरसे बादल

Sat, 28 Sep 2024 06:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

आगामी दिनों में माैसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उधर, जल्द प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है।  

विज्ञापन
Himachal Weather expected to remain clear for six days, monsoon rainfall is 18 percent less than normal
शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, आज व कल मैदानी व मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक राज्य के सभी भागों में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उधर, जल्द प्रदेश से मानसून विदा होने का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों के दाैरान नयना देवी में 84.2, बीबीएमबी 52.4, रायपुर मैदान 51.2, ओलिंडा 28.6, ऊना 23.4 व ब्राह्मणी में 9.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.2, सुंदरनगर 18.1, भुंतर 18.2, कल्पा 9.2, धर्मशाला 16.4, ऊना 19.2, नाहन 21.2, केलांग 7.4, पालमपुर 15.0, सोलन 17.4, मनाली 13.5, कांगड़ा 19.0, मंडी 19.7, बिलासपुर 21.6, चंबा 17.9, डलहाैजी 12.9, कुकुमसेरी 8.4, समदो 12.3, कसाैली 15.5, पांवटा साहिब 23.0, देहरा गोपीपुर 22.0, ताबो 6.3 व सैंज में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मानसून सीजन में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में 28 सितंबर तक सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। चंबा में सामान्य से 18, हमीरपुर 28, कांगड़ा 3, किन्नाैर 21, कुल्लू 19, लाहाैल-स्पीति 69, मंडी 1, सिरमाैर 2, सोलन 21 व ऊना में 30 फीसदी कम बारिश हुई है। बिलासपुर व शिमला जिले में ही सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed