फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather: Cold wave continues in the morning and evening, minimum temperature recorded in minus at nin

Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ, शीतलहर जारी, नौ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में

Wed, 07 Feb 2024 08:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Feb 2024 08:29 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। वहीं, नौ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Cold wave continues in the morning and evening, minimum temperature recorded in minus at nin
बर्फबारी से बंद सड़कों की बहाली कार्य में तेजी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में करीब एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम खुल गया है। धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, सुबह-शाम शीतलहर जारी है। नौ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 13 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि, आज उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम खुलने से किसान-बागवान भी खेतों और बगीचों में काम कर सकेंगे। चोटियों पर कई फुट बर्फबारी से ग्लेशियरों को भी संजीवनी मिली है। 

विज्ञापन


 262 सड़कें अभी भी बंद
उधर, राज्य में बुधवार शाम तक तीन नेशनल हाईवे और 262 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इसके अलावा 90 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है।  राज्य में 20 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित चल रही हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी से शिमला जिले में अभी भी 21 सड़कें बंद हैं। वहीं, लाहौल-स्पीति में 138, मंडी 24, कुल्लू 41 और चंबा में 37 सड़कें बाधित हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 0.3, सुंदरनगर 1.1, भुंतर 0.4, कल्पा -5.8, धर्मशाला 3.2, ऊना 2.4, नाहन 3.7, पालमपुर 0.2, सोलन 0.2, मनाली -3.2, कांगड़ा 2.8, मंडी 2.1, बिलासपुर 5.1, चंबा 2.5, जुब्बड़हट्टी 2.0, कुफरी -1.8, कुकुमसेरी -12.1, नारकंडा -4.0, भरमौर -2.9, रिकांगपिओ -2.5, सेऊबाग -0.5, समदो -9.2 और सराहन में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
 



 

हिमखंड गिरने का भी खतरा
बुधवार को जिला कुल्लू व लाहौल में मौसम आमतौर पर साफ रहा। पहाड़ों में बिछी बर्फ से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। संवेदनशील इलाकों में हिमखंड गिरने का भी खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने सैलानियाें व आम लोगों को जलोड़ी दर्रा, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर, धुंधी, सोलंगनाला व पलचान के साथ लाहौल घाटी में हुई भारी बर्फबारी से हिमखंड गिरने का अलर्ट जारी किया है।

अधिकतम तापमान
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 19.4, कांगड़ा में 16.7, बिलासपुर 16.6, चंबा 16.5, सुंदरनगर 16.4, मंडी 15.8, नाहन 15.7, भुंतर 14.3, धर्मशाला 13.0, शिमला 8.4, मनाली 5.6, कुफरी 6.7, नारकंडा-कल्पा 5.1 और कुकुमसेरी में 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मंडी जिले में सड़कों की बहाल का कार्य जोरों पर
 जिला मंडी में लगातार दूसरे दिन मौसम साफ होने के चलते बर्फबारी से बंद सड़कों को बहाल करने का कार्य तेजी से चल रहा है।  सुबह से ही सिराज क्षेत्र की चार सड़कों को बहाल कर दिया गया है, शाम तक सभी सड़कों के बहाल होने की उम्मीद है। वहीं, लंबाथाच, चियुणी,चेत, शैटाधार रोड को बहाल करने के लिए विभाग की मशीनरी जुटी हुई है। जबकि सभी बिजली ट्रांसफार्मर बहाल हो गए हैं।

बर्फबारी के बाद चंबा के जनजातीय क्षेत्र में बढ़ीं लोगों की दुश्वारियां
बर्फबारी के बाद चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। क्षेत्र में बर्फबारी के साथ तापमान शून्य डिग्री से नीचे लुढ़कने पर अब जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों के लिए पेयजल आपूर्ति बहाल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पेयजल को बहाल करने के लिए आग जलाकर काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed