फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: cold wave continues in state, minimum temperature in six areas in minus, Know forecast

Himachal Weather: सुबह-शाम ठिठुर रहा हिमाचल, छह क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में, जानें मौसम पूर्वानुमान

Thu, 14 Dec 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 06:45 PM IST
सार

Himachal Weather update: प्रदेश सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेश के छह क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: cold wave continues in state, minimum temperature in six areas in minus, Know forecast
लाहौल में राशेल गांव में जम गया नाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेश के छह क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, रिकांगपिओ, सेऊबाग और समदो का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। वहीं, नारकंडा, मनाली व मंडी का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  तापमान में आई गिरावट से राजधानी शिमला के कोल्ड जोन में पेयजल पाइप जमने लगे हैं। सड़कों पर गिरा पानी भी शीशा बनना शुरू हो गया है। लाहौल के ऊपरी इलाकों से निकलने वाली नदियों के किनारे भी जम गए हैं। झीलों पर बर्फ की मोटी परत चढ़ गई है। लाहौल-स्पीति की चंद्रताल, सूरजताल और सिस्सू झील जम चुकी है।

विज्ञापन


उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि, 16 दिसंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल सकता है। गुरुवार को राजधानी शिमला में दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद बादल छाए रहने से धूप की तपिश कम होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी के कुछ क्षेत्रों में सुबह-शाम के धुंध भी पड़ना शुरू हो गई है। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी दर्ज होने के आसार हैं। सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ेगी। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।
विज्ञापन



क्षेत्र         न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
समदो              -5.0
कल्पा              -3.0
नारकंडा           0.5
रिकांगपिओ      -0.3
भुंतर                -0.7
सुंदरनगर          -0.1
मंडी                  0.1
मनाली               0.1
सेऊबाग            -0.4 
सोलन                2.0
कुफरी               2.6
शिमला               5.0
धर्मशाला             7.2
ऊना                  2.8
नाहन                 7.9
पालमपुर            3.5
कांगड़ा               4.6
डलहौजी             5.2
बरठीं                 1.5

अधिकतम तापमान
डलहौजी में अधिकतम तापमान 15.4, चंबा  17.9, कुकुमसेरी 9.5, केलांग 7.1, भरमौर 7.4, धर्मशाला 21.0, कांगड़ा  21.8, सेऊबाग 16.2, भूंतर 20.7, समदो 11.0, मंडी 18.6, बरठीं  21.5, सुंदरनगर 22.9, शिमला  15.4, कुफरी 10.8, नारकंडा  10.5, कल्पा 13.3, रिकांगपिओ 15.5, सोलन 21.3, धौलाकुआं 21.1 और जुबड़हट्टी में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed