फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather Update Today: IMD Dense Fog Alert in Una, Mandi, Solan, Bilaspur, Kangra Masuam News

Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ, मैदानी जिलों में छाया कोहरा, ऊना में 10 बजे खुलेंगे स्कूल

Sat, 20 Jan 2024 07:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 07:13 PM IST
सार

 Himachal Pradesh Weather Today :मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Update Today: IMD Dense Fog Alert in Una, Mandi, Solan, Bilaspur, Kangra Masuam News
हमीरपुर सहित मैदानी जिलों में कोहरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में शुष्क ठंड जारी है। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से कांगड़ा, शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।  बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कई क्षेत्रों में दृश्यता 200 मीटर से कम रही। हमीरपुर जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोहरे और धुंध की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। मुख्यालय में शनिवार को 10:00 बजे तक घना कोहरा नजर आया। शनिवार को राजधानी शिमला सहित पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिली। 

विज्ञापन

विज्ञापन


छह दिनों तक मौसम साफ, आज उच्च पर्वतीय एक-एक दो स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, आज उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय सभी भागों में 26 जनवरी तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है। वहीं, मैदानी जिलों के कुछ भागों में दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का  येलो अलर्ट जारी हुआ है। 22 जनवरी तक बिलासपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब व धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी) और नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना जिले में 10 बजे खुलेंगे स्कल
ऊना जिले में घने कोहरे व ठंड के चलते सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 9:00 के बजाय अब 10:00 बजे कर दिया गया है। वहीं, पहले की तरह स्कूलों के बंद होने का समय दोपहर 3:00 बजे ही रहेगा। वहीं कक्षाओं के लिए आधा घंटा कम हुए समय की पूर्ति प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी के समय को कम कर की जाएगी। स्कूलों के लिए जिला प्रशासन के यह आदेश 31 जनवरी तक लागू रहेंगे।  जिला में करीब दो सप्ताह पहले प्राथमिक स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे किया गया था। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में निरंतर पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उप निदेशक उच्च शिक्षा की सिफारिश के बाद यह निर्णय लिया है। राघव शर्मा ने बताया कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा तथा भोजनावकाश के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। यह आदेश जिला के समस्त विद्यालयों में 22 से 31 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।
 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
राज्य में पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस व चार में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.0, सुंदरनगर 0.9 , भुंतर 0.2 , कल्पा -3.4,  धर्मशाला 5.2, ऊना 5.0, नाहन 7.5, पालमपुर 2.5, सोलन 1.3, मनाली -0.4, कांगड़ा 2.5, मंडी 0.9, डलहौजी 2.8 , जुब्बड़हट्टी 5.0, कुफरी 1.6, कुकुमसेरी -11.3, नारकंडा 0.1, रिकांगपिओ -0.9, सेऊबाग 0.4, धौलाकुआं 9.6, बरठीं 4.8, समदो -6.5, पांवटा साहिब 6.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर में 6.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान
शनिवार को सोलन में अधिकतम तापमान 18.5, सुंदरनगर में 18.3, मंडी में 18.2, डलहौजी में 17.8, भुंतर में 17.6, धर्मशाला में 17.0, चंबा में 16.9, कांगड़ा-ऊना में 13.5, शिमला में 12.0, मनाली में 11.5, कल्पा में 8.9, कुकुमसेरी में 7.6, नारकंडा में 7.5, समदो में 6.5 और केलांग में 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed