{"_id":"6468dbf59e9de5a5be0e7f8a","slug":"himachal-weather-chance-of-rain-for-two-days-from-may-23-yellow-alert-for-thunderstorm-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में 23 मई से दो दिन बारिश की संभावना, अंधड़ चलने का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में 23 मई से दो दिन बारिश की संभावना, अंधड़ चलने का अलर्ट
Sat, 20 May 2023 08:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 May 2023 08:54 PM IST
सार
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहेगा। सोमवार को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। 23 और 24 मई को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर मढ़ी में उमड़े सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहेगा। सोमवार को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। 23 और 24 मई को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
रविवार और सोमवार को अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से अधिकतम पारे में और अधिक बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। उधर, जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में शुक्रवार देर रात को भारी ओलावृष्टि हुई। घाटी की चार ग्राम पंचायतों में सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि होने से सेब के दानों पर दाग पड़ गए हैं। ग्राम पंचायत सरसेई, सोयल, हरिपुर और करजां में शुक्रवार देर रात अचानक मौसम बिगड़ने से ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 40.2
धौलाकुआं 38.1
बिलासपुर 36.3
हमीरपुर 35.3
कांगड़ा 35.1
मंडी 35.1
चंबा 35.0
नाहन 33.0
धर्मशाला 31.0
सोलन 31.0
शिमला 24.6
ढाई घंटे बंद रहा मंडी-पंडोह एनएच
वहीं, मंडी-पंडोह सड़क को शनिवार रात को 12 बजे से 2:30 बजे तक बंद रखकर मलबे को हटाया गया। बता दें कि बार-बार भूस्खलन का मलबा आने से सड़क पर एकतरफा ही आवाजाही हो रही है, जिससे रोजाना जाम लगा रहा है। ऐसे में फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने शुक्रवार-शनिवार रात 12 बजे से 2:30 बजे तक ढाई घंटे के लिए मार्ग को बंद रखा और मलबे को हटाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि मार्ग बंद किए जाने पर मंडी से कुल्लू जाने वाले हल्के वाहनों को मंडी बाया कटोला के रास्ते रवाना किया गया, जबकि कुल्लू से आने वाले वाहनों को पंडोह से चैलचौक होकर बग्गी नेरचौक की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन