फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 735 roads, 224 drinking water schemes stalled in state, yellow alert for four days

Himachal Weather: हिमाचल में भूस्खलन से 735 सड़कें ठप, बहने से दो लोगों की मौत, चार दिनों के लिए येलो अलर्ट

Wed, 19 Jul 2023 11:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jul 2023 11:16 PM IST
सार

 मंगलवार रात और बुधवार को चंबा, कांगड़ा और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। प्रदेश के कई क्षेत्रों में चार दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: 735 roads, 224 drinking water schemes stalled in state, yellow alert for four days
हिमाचल में भारी बारिश से तबाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच बुधवार को शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे समेत 735 सड़कें, 224 पेयजल योजनाएं और 990 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। मंगलवार रात और बुधवार को चंबा, कांगड़ा और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। प्रदेश के कई क्षेत्रों में 20 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 25 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


चंबा और कुल्लू जिले में खड्डों में बहने से दो लोगों की मौत हो गई। चंबा के भटियात क्षेत्र में मंगलवार शाम लोहाली खड्ड पार करते एक व्यक्ति की बहने से मौत हो गई। उसकी पहचान कथेट पंचायत के गोथरा गांव निवासी 57 वर्षीय व्यास देव पुत्र रिजा राम के रूप में हुई है।  उधर कुल्लू के बंजार की तलाड़ी खड्ड में नेपाली मूल का 50 वर्षीय कांचा बहादुर बह गया। उसका शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


शिमला के ठियोग से सटे शिलारू के पास भूस्खलन और पत्थर गिरने से बुधवार सुबह 6:00 नेशनल हाईवे ठप हो गया। राजधानी से ऊपरी शिमला को जाने वाली गाड़ियों को बसंतपुर और मतियाना होकर भेजा जा रहा है। बुधवार देर शाम तक नेशनल हाईवे ठप रहा। बुधवार को राजधानी शिमला में दिनभर बूंदाबांदी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश के चलते कुमारसेन उपमंडल में 22 जुलाई तक स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश फसलों के साथ किसानों की उपजाऊ जमीन बर्बाद हो गई है। जिले में बारिश के बीच सात कच्चे व पक्के मकान ढह गए हैं। नाहन के बनकला व जमटा, रेणुकाजी के रजाना व लानाचेता और शिलाई में मकान क्षतिग्रस्त होने से लोग बेघर हो गए हैं।

जिला बिलासपुर में बारिश के बीच दो कच्चे मकानों और तीन गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। उपमंडल चौपाल की पंचायत मकडोग के अंतर्गत सिहाणा गांव में ढांक से पत्थर गिरने से एक घर नष्ट हो गया। रामपुर खंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल उन्नू महादेव में मंगलवार रात को भूस्खलन होने के कारण मंदिर की सराय को काफी नुकसान पहुंचा है। मंदिर की सराय के अंदर सो रहे मंदिर के पुजारी और सेवक की जान बाल-बाल बची।

पौंग बांध से छोड़े गए पानी के चलते ब्यास में बढ़े जलस्तर के कारण मंड-बड़ूखर के फंसे चार लोगों सहित आठ भेड़-बकरियों को बचाया गया है। खराब मौसम के चलते गगल हवाई अड्डे पर छह विमान सेवाएं रद्द हो गई हैं। पौंग बांध में जलस्तर बढ़ने से भोगरवां-मंड क्षेत्र को जोड़ने वाला ख्वाजी पुल भी ढ़ह गया है।

चंबा में रोजी-रोटी कमाने के लिए काम पर जा रहे दो लोग पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से चोटिल हो गए। घायलों की पहचान रवि कुमार और दिनेश कुमार निवासी सडउं के रूप में हुई है। सलूणी की मोड़ा-सालवां पंचायतों के काशनेड़ व मोड़ा नाले में आई बाढ़ से दो कारों एवं स्कूटी को नुकसान हुआ है।

मध्यरात्रि भारी बारिश के बाद बढ़े जलस्तर से सूखा नाला दरिया में तब्दील हो गया। जोगिंद्रनगर उपमंडल की कस पंचायत के खरोण गांव में पहाड़ दरकने से रिहायशी इलाके पर बढ़े खतरे को भांपते हुए जोगिंद्रनगर प्रशासन ने दस परिवारों के 35 सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।

व्यक्ति की खड्ड में बहने से मौत
चंबा के भटियात क्षेत्र में एक व्यक्ति की खड्ड में बहने से मौत हो गई। कथेट पंचायत के गोथरा गांव निवासी 57 वर्षीय व्यास देव पुत्र रिजा राम मंगलवार शाम को दिहाड़ी लगाकर घर लौट रहा था। लोहाली खड्ड पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया।
 

बारिश मिलीमीटर में
धर्मशाला 126
चंबा 51
नाहन 25
ऊना 14
शिमला 6

ये भी पढ़ें: Himachal BJP: प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नौ जिला अध्यक्ष हटाए, आठ को दोबारा सौंपी कमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed