फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal wather today: pre monsoon rainfall expected from june 11

प्रदेश में 10 जून तक मौसम साफ, 11 जून से फिर बारिश

Mon, 07 Jun 2021 02:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Jun 2021 02:09 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 11  से 13 जून फिर बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं। 

विज्ञापन
himachal wather today: pre monsoon rainfall expected from june 11
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 10 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, आज मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-हल्की बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 11  से 13 जून फिर बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं।  प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून 25 जून तक प्रवेश करेगा।

विज्ञापन


इससे पहले 11 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। मानसून के प्रवेश के बाद इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजधानी शिमला व आसपास के भागों में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम साफ होते ही मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन


शिमला में न्यूनतम तापमान 13.7, सुंदरनगर 19.7,  कांगड़ा में 23.8, बिलासपुर में 23.0, हमीरपुर 22.7, चंबा 19.6, भुंतर 17.4, धर्मशाला में 18.6, कल्पा में 9.2, डलहौजी में 17.0 और केलांग में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.8, कांगड़ा 36.7, बिलासपुर 36.5, हमीरपुर 36.2, सुंदरनगर 35.3, चंबा 34.8, भुंतर 34.7, धर्मशाला 27.6, शिमला  25.2, कल्पा 24.2, डलहौजी 21.9 और केलांग 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed