फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Vigilance News: Bribe case Nadaun Accused Sho Neeraj Rana suspended

विजिलेंस: रिश्वत का आरोपी एसएचओ निलंबित, विभागीय जांच बैठाई

Wed, 22 Dec 2021 04:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Dec 2021 04:53 PM IST
सार

रिश्वत का आरोपी एसएचओ वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। विजिलेंस और हमीरपुर पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
Himachal Vigilance News: Bribe case Nadaun Accused Sho Neeraj Rana suspended
एसएचओ नादौन नीरज राणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्वत और विजिलेंस टीम पर कार चढ़ाने के आरोपी एसएचओ नीरज राणा को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। एसएचओ के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। जांच में अब तक की सेवाओं का रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। अब इंस्पेक्टर योगराज चंदेल को नादौन थाना का एसएचओ नियुक्त किया है। योगराज विजिलेंस थाना हमीरपुर में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में पुलिस लाइन हमीरपुर में रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, रिश्वत का आरोपी एसएचओ वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। विजिलेंस और हमीरपुर पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। बीते मंगलवार को लेबर चौक नादौन में दुधारू पशुओं का कारोबार करने वाले व्यापारी से 25 हजार रुपये रिश्वत लेने और विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए वह फरार हुआ था। सेरी कल्चर रोड पर कार को खड़ा करने के बाद वह बेला के जंगल की तरफ भागा था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गया है। अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन


आरोपी पर विभागीय जांच के साथ उसकी प्रॉपर्टी की भी जांच होगी। कहां-कहां जमीनें और मकान खरीदे हैं। बैंक में खुद और परिवार के सदस्यों के नाम पर कितनी पूंजी है, यह सब जांच के दायरे में आएगा। वर्तमान में उसके पास करीब दस लाख की लग्जरी कार है। हमीरपुर विजिलेंस के डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि एसएचओ को ढूंढने में टीम लगी है। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर योगराज को नादौन थाने का एसएचओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2013 में भी नादौन थाना रहा है सुर्खियों में
वर्ष 2013 में तत्कालीन एसएचओ उपनिरीक्षक अश्वनी को भी विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। उसे उपायुक्त कार्यालय के पास रिश्वत लेते पकड़ा था। बाद में सुबूतों के अभाव में वह बहाल हो गया। इसी साल राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर में सेवारत एक महिला आरक्षी पर भी सूचनाएं लीक करने का आरोप लग चुका है।


विजिलेंस ने एक राजस्व अधिकारी को रिश्वत के आरोप में ट्रैप करने का प्लान बनाया था। इससे पहले कि विजिलेंस आरोपी तक पहुंचती सारा प्लान लीक हो गया और आरोपी बच निकला। मामले में उच्च स्तरीय विभागीय जांच के बाद विजिलेंस कर्मचारी को हमीरपुर से पुलिस बटालियन जंगलबैरी और बाद में शिमला ट्रांसफर किया गया। बाद में फिर से हमीरपुर लौट आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed