फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha monsoon session cm jairam thakur statement over SMC Teachers

एसएमसी शिक्षकों की मदद का रास्ता बना रही सरकार: सीएम जयराम

Fri, 11 Sep 2020 04:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Sep 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha monsoon session cm jairam thakur statement over SMC Teachers
सीएम जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सदन में कहा कि सरकार एसएमसी शिक्षकों की मदद का रास्ता बना रही है। सुप्रीमकोर्ट में मामला उठाने को कानूनी राय ली जा रही है। इनके मामले में कानूनी पेचीदगियां हैं, इन्हें ठीक करने में वक्त लगेगा। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर किए एक सवाल पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के अनुपूरक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को अनुपूरक सवाल पर घिरता देख मुख्यमंत्री खुद खडे़ हो गए। शिक्षा मंत्री को मुकेश अग्निहोत्री ने अनुपूरक सवाल से घेरा तो वह इसे टालने लगे। गोविंद बोले - मैं शिक्षा विभाग में नया-नया हूं; मुझे इसकी जानकारी नहीं है। अभी विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति का है। जब सवाल आएगा तो इसका जवाब देंगे। अलग से सवाल लगाएं। शिक्षा नीति पर जवाब को अलग दिशा देना भी सही नहीं है। मुकेश ने सवाल किया - आपने 2610 एमएमसी शिक्षक निकाल लिए। क्या इनके लिए कोई नीति लाई जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में जो प्रश्न है, यह शिक्षा नीति से संबंधित है।
विज्ञापन


बावजूद इसके आपकी मंशा है कि हम ऐसा कोई जिक्र करें कि जो बच्चे सेवाएं दे रहे थे, उनका निर्णय आने के बाद सरकार को क्या करना है। इस बारे यूं विस्तार से चर्चा की गई है। एसएमसी शिक्षक मामले में हाईकोर्ट में रिव्यू पेटिशन एडमिट नहीं हुई है। उधर, विधायक आशा कुमारी के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर विधायकों की समिति बनाने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed