{"_id":"5e9d8dec8ebc3ed5a7271616","slug":"himachal-university-shimla-offices-will-remain-closed-till-may-3-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मई तक बंद रहेंगे हिमाचल विश्वविद्यालय के कार्यालय: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मई तक बंद रहेंगे हिमाचल विश्वविद्यालय के कार्यालय: कुलपति
Mon, 20 Apr 2020 05:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Apr 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल विश्वविद्यालय
हिमाचल विश्वविद्यालय में तीन मई तक सरकार के आदेशों के मुताबिक शिक्षण कार्य और कार्यालय बंद रहेंगे। एचपीयू के कुलपति सिकंदर कुमार ने साफ किया है कि फिलहाल सरकार से कोई ताजा आदेश नहीं मिले हैं। इसलिए विवि तीन मई तक बंद ही रहेगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को ऑनलाइन स्टडी की सुविधा हर विभाग दे रहा है। शिक्षक और छात्र संपर्क साध रहे हैं। कांफ्रेंसिंग, व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया और यूजीसी की ओर से बताई गई साइट और लिंक के माध्यम से छात्र पढ़ थे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षण विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बात की। इसमें ऑनलाइन शिक्षण कार्य और यूजी की होने वाली परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
कुलपति ने फैकल्टी, वैधानिक अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कोरोना वायरस (कोविड-19) के उत्पन्न परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने सभी शैक्षणिक विभागों के प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि वे प्रशासन के संपर्क में रहे हैं और वर्तमान में जारी ऑनलाइन शिक्षा के दौरान यदि स्टडी मैटीरियल में कुछ अतिरिक्त सूचना शामिल करने की जरूरत पड़े तो इसके लिए शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा। कुलपति ने सभी मान्यता प्राप्त कालेजों के प्रधानाचार्यों को विश्वविद्यालय के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन