{"_id":"5ef5df768ebc3e42c62399d7","slug":"himachal-two-brothers-ingested-poisonous-substance-both-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: दो सगे भाइयों ने निगला जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: दो सगे भाइयों ने निगला जहरीला पदार्थ, दोनों की मौत
Fri, 26 Jun 2020 08:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन(सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन(सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले के नाहन की वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार को दो सगे भाइयों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपें जा सकेंगे। पुलिस ने मौके से गिलास बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाइयों ने किसी रसायन का सेवन किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाल्मीकि बस्ती के विजय कुमार (54) और मनोज कुमार (50) ने अपने घर पर ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि विजय कुमार की शादी नहीं हुई थी। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस को भी सूचना दी गई। नाहन मेडिकल कॉलेज में पहुंचने से पहले ही एक की मौत हो गई थी। जबकि दूसरे भाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने किसी रसायनिक पदार्थ का सेवन किया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शर्मा ने दोनों की मौत होने की पुष्टि की है। पुलिस ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने कमरे से गिलास भी बरामद किए हैं। दोनों ने गलती से जहरीला पदार्थ खाया या फिर इरादा आत्महत्या का था। इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन