{"_id":"62b3115f9ce2ef6c78429fb5","slug":"himachal-tourism-number-of-tourists-in-manali-in-may-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: मई में फीका रहा मनाली का पर्यटन कारोबार, कम आए पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: मई में फीका रहा मनाली का पर्यटन कारोबार, कम आए पर्यटक
Fri, 24 Jun 2022 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Jun 2022 05:11 PM IST
सार
पर्यटन नगरी मनाली में कोरोना संकट के बाद पर्यटकों की रौनक तो बढ़ गई है, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक मनाली नहीं पहुंचे। कोरोना संकट में दो वर्षों तक घरों में रहने के कारण इस साल लोगों के सैर के लिए हिमाचल का रुख करने की संभावना अधिक थी।
विज्ञापन
मनाली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो वर्षों तक कोरोना संकट के कारण बंद पड़ा पर्यटन कारोबार इस वर्ष परवान चढ़ गया है। मनाली में पर्यटक आने से रौनक बढ़ गई है, लेकिन कोरोना संकट से पूर्व की अपेक्षा इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। मई के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 के मुकाबले इस साल मई में 33,097 पर्यटक कम आए। विदेशी पर्यटकों की संख्या बेहद कम दर्ज की गई। हालांकि, जून के दो सप्ताह पर्यटक संख्या के लिहाज से बेहतर रहे। उसके बाद फिर पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में कोरोना संकट के बाद पर्यटकों की रौनक तो बढ़ गई है, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक मनाली नहीं पहुंचे। कोरोना संकट में दो वर्षों तक घरों में रहने के कारण इस साल लोगों के सैर के लिए हिमाचल का रुख करने की संभावना अधिक थी। मनाली में भी अच्छे पर्यटन सीजन की आस थी, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक नहीं आए।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी और फरवरी में मनाली में वर्ष 2019 के मुकाबले अधिक पर्यटक आए, जबकि मार्च, अप्रैल और मई पर्यटन कारोबार के लिहाज से फीके रहे। तीन महीनों में कोरोना संकट से पूर्व की अपेक्षा कम पर्यटक पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस वर्ष पर्यटकों ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लेह जैसे इलाकों का रुख किया है। इस वजह से पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट से पूर्व में मनाली में चलने वाले पर्यटन सीजन की अपेक्षा इस वर्ष कुछ कमी आई है।
विज्ञापन
कब, कितने पर्यटक आए
माह 2019 2022
जनवरी 1,44,763 1,79,631
फरवरी 1,08,114 1,85,712
मार्च 2,83,776 2,24,450
अप्रैल 3,25,567 2,45,455
मई 4,11,620 3,78,523