HPTU: परीक्षा से एक दिन पूर्व फार्म भर सकेंगे विद्यार्थी, डिग्री पूरा करने के लिए दिया विशेष मौका
विश्वविद्यालय हमीरपुर ने किसी भी कारण से अपनी बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमफार्मेसी व अन्य स्नातकोत्तर डिग्री पूरी न करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा देने का विशेष मौका देने का निर्णय लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने किसी भी कारण से अपनी बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमफार्मेसी व अन्य स्नातकोत्तर डिग्री पूरी न करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा देने का विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। तकनीकी विवि ने सिर्फ नया पाठ्यक्रम (नया पाठ्यक्रम) के वर्ष 2012 से 2014 के बीटेक और बी फार्मेसी (आयुर्वेद/एलोपैथी) के सभी सेमेस्टर, एमबीए के 2012 से 2014, एम फार्मेसी के 2012 से 2016, एमटेक के 2012 से 2019 और एमसीए के 2012 से 2014 तक के सभी सेमेस्टरों के अभ्यर्थियों को री-अपीयर की परीक्षा देने के लिए विशेष मौके का प्रावधान किया है।
इन शैक्षणिक सत्र के जो भी अभ्यर्थी डिग्री पूरी करने के लिए परीक्षा देना चाहते हैं, वह 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर से मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी परीक्षा से एक दिन पूर्व भी परीक्षा फार्म भर सकेंगे। तकनीकी विवि ने रि-अपीयर परीक्षा के लिए यह विशेष व्यवस्था की है। विवि ने रि-अपीयर परीक्षा के लिए विशेष अवसर उपलब्ध करवाया है। इस विशेष अवसर के तहत रि-अपीयर परीक्षा के लिए विद्यार्थी 5000 रुपये प्रति पेपर परीक्षा शुल्क अदाकर 25 अक्तूबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद 26 से 30 अक्तूबर तक एक हजार रुपये लेट फीस के साथ आवेदन फार्म भरने की सुविधा रहेगी। इसके बाद भी अगर कोई विद्यार्थी निर्धारित इन दो तिथियों तक परीक्षा फार्म नहीं भर पाता है तो वह परीक्षा से एक दिन पूर्व भी विश्वविद्यालय के कुलपति से विशेष अनुमति और दस हजार रुपये लेट फीस के साथ ऑफलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक कमलदेव सिंह कंवर ने कहा कि नया पाठ्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के जिन शैक्षणिक सत्र के अभ्यर्थियों को री-अपीयर परीक्षा देने का विशेष मौका दिया जा रहा है, वह परीक्षा से संबंधित ब्योरा वेबसाइट पर देख सकते हैं।