{"_id":"647605b0f92dd05e0201194a","slug":"himachal-technical-university-pg-entrance-exam-result-declared-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: पीजी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: पीजी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
Tue, 30 May 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 May 2023 07:49 PM IST
सार
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मंगलवार को स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों की सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विवि ने पीजी विषयों में एमबीए, एमसीए और एमबीए पर्यटन में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मंगलवार को स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों की सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विवि ने पीजी विषयों में एमबीए, एमसीए और एमबीए पर्यटन में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। एमबीए, एमसीए, एमबीए (पर्यटन) की प्रवेश परीक्षा के लिए 496 अभ्यर्थियों के आवेदन आए किए थे, जिसमें 416 अभ्यर्थियों ने 14 मई को प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। इसका परिणाम तकनीकी विवि ने घोषित किया है।
विज्ञापन
एमबीए में मोहित शर्मा 206 अंक लेकर प्रथम, एमसीए में अभिनव नेगी 219 अंक लेकर प्रथम, एमबीए पर्यटन में रजनीश ठाकुर 134 अंक लेकर प्रथम और एमबीए-एमबीए पर्यटन (दोनों) में प्रांजल शर्मा 209 अंक लेकर प्रथम रहे। पीजी विषय की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश परीक्षा के कुल अंक के 40 फीसदी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य हैं। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने कहा कि पीजी विषयों की प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। 31 मई को बीटेक और बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन