{"_id":"611d04a18ebc3e7a1f5e0533","slug":"himachal-technical-university-mathematics-and-physics-are-not-required-in-class-12th-for-b-tech","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक के लिए 12वीं कक्षा में गणित और भौतिक विज्ञान विषय जरूरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक के लिए 12वीं कक्षा में गणित और भौतिक विज्ञान विषय जरूरी नहीं
Thu, 19 Aug 2021 10:40 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:40 AM IST
सार
एआईसीटीई के नए निर्देशों में बीटेक के लिए 12वीं कक्षा में गणित और भौतिक विज्ञान की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. कुलभूषण चंदेल ने बताया कि 12वीं कक्षा के बाद सीधे बीटेक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी पूरी जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में इस बार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के नए निर्देशों के तहत बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) में दाखिला मिलेगा। एआईसीटीई के नए निर्देशों में बीटेक के लिए 12वीं कक्षा में गणित और भौतिक विज्ञान की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
अब ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने जमा दो में भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, जीव विज्ञान, सूचना विज्ञान अभ्यास, जैव प्रौद्योगिकी, व्यावसायिक विषयों के कृषि, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, बिजनेस स्टडीज, उद्यमिता में से किन्हीं तीन विषयों में पढ़ाई की हो, वे तकनीकी विवि से संबंधित सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) में दाखिला ले सकते हैं। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. कुलभूषण चंदेल ने बताया कि 12वीं कक्षा के बाद सीधे बीटेक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी पूरी जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
इन विषयों में बीटेक के लिए करें आवेदन
तकनीकी विवि से संबंधित सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 अगस्त तक है। जल्द बीटेक के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन