फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Technical University HPCET Result 2025 declared, Know the names of toppers

HPCET Result 2025: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय ने घोषित किया प्रवेश परीक्षा का परिणाम, जानें टाॅपरों के नाम

Fri, 06 Jun 2025 11:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2025 (एचपीसीईटी) का परिणाम घोषित किया है। 

विज्ञापन
Himachal Technical University HPCET Result 2025 declared, Know the names of toppers
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2025 एचपीसीईटी का परिणाम घोषित किया है। 17 मई को आयोजित बीटेक, बी फार्मेसी और बीटेक/बी फार्मेसी (दोनों), एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए और एमबीए/एमबीए पर्यटन (दोनों), एमएससी फिजिक्स, पर्यावरण विज्ञान और बीएससी एचएमसीटी/बीएचएमसीटी की प्रवेश परीक्षा में कुल 9302 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज की थी। बीटेक की प्रवेश परीक्षा में गोपाल कृष्ण ने 600 में से 455 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा में पार्थ पंडित ने 600 में से 482 अंक अर्जित किए। एमबीए में गीतिका ने 300 में से 235, एमसीए में अभिषेक ने 300 में से 206 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

बीएससी एचएमसीटी में सलोनी ने 100 में 30, बीएचएमसीटी में ध्रुव ठाकुर ने 100 में से 23 अंक प्राप्त किए। एमएससी फिजिक्स में कंचन शर्मा ने सबसे ज्यादा 100 में से 29.75 अंक और पर्यावरण विज्ञान में अंकिता जम्वाल ने 100 में से 39 अंक हासिल किए हैं। प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रहा है। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 मई को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा
तकनीकी विवि का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 17 मई को प्रदेश के दस जिलों के 16 केंद्रों पर हुआ था। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 10517 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसमें से प्रवेश परीक्षा देने 9302 अभ्यर्थी आए थे। 1215 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। बीटेक और फार्मेसी में 8583, एमसीए में 307 एमबीए व एमबीए पर्यटन में 329, बीएचएमसीटी व बीएससी एचएमसीटी में 52, एमएससी फिजिक्स में 19, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में 12 अभ्यर्थी परीक्षा दी थी।
 

विज्ञापन

जल्द शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द ही तकनीकी विवि की ओर से काउंसलिंग का ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग फॉर्म भरना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed