फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal technical university, hotel management fee 2500, late fee 10 thousand rupees

Hamirpur News: तकनीकी विश्वविद्यालय की तानाशाही, होटल मैनेजमेंट शुल्क 2500, लेट फीस 10 हजार रुपये

Thu, 05 Jan 2023 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 07:37 PM IST
सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर परिसर में होटल मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा शुल्क 2500 रुपये निर्धारित है। 31 दिसंबर तक शुल्क जमा न करने पर 10 हजार रुपये देरी का जुर्माना थोप दिया गया है।

विज्ञापन
himachal technical university, hotel management fee 2500, late fee 10 thousand rupees
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर परिसर में होटल मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा शुल्क 2500 रुपये निर्धारित है। 31 दिसंबर तक शुल्क जमा न करने पर 10 हजार रुपये देरी का जुर्माना थोप दिया गया है। हालांकि, इस जुर्माने के बारे में न ही संबंधित विभाग को कोई जानकारी थी और न ही छात्रों को। छात्र इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि परीक्षा शुल्क से ज्यादा जुर्माना थोप दिया गया है। दूसरी ओर, छात्रों का साफ तौर पर कहना है कि वे 28 दिसंबर से फीस भर रहे थे, लेकिन तकनीकी विश्वविद्यालय का सर्वर ही ठप था। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। न ही उन्हें जुर्माने की जानकारी थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीते दिन ही आनन-फानन में एक सूचना निकाली है, जिससे विवि प्रशासन का निकम्मापन साफ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


छात्रों की आवाज उठाते हुए एनएसयूआई प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर ने कहा कि सरकारी कैंपस में ऐसा पहली बार हो रहा है कि परीक्षा शुल्क से ज्यादा जुर्माना थोप दिया गया है। कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। छात्रों से पहचान पत्र के पैसे ले लिए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें पहचान पत्र नहीं दिए हैं। साथ ही छात्रों को विवि के कुलपति से मिलने का समय तक नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्या का प्रशासन जल्द निवारण करे, अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें। करीब 6- 7 छात्रों को इस तरह से प्रशासन द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है। इधर, तकनीकी विवि के डीन अकादमिक प्रो. जयदेव ने कहा कि विवि के पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशानुसार ही शुल्क वसूल जाते हैं। इस मामले में विवि के कुल सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अधिक जानकारी दे सकते हैं। उधर, विवि के रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम ठाकुर ने बार-बार फोन के बावजूद न तो फोन उठाया और न ही एसएमएस का जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed