फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal: Teams to be formed at panchayat level to monitor people

हिमाचल: लोगों की निगरानी के लिए पंचायत स्तर पर बनाई जाएंगी टीमें

Wed, 29 Apr 2020 10:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Apr 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Teams to be formed at panchayat level to monitor people
सांकेतिक तस्वीर

कोविड-19 महामारी के कारण बाहरी राज्यों से हमीरपुर जिले में लौटने वाले लोगों की निगरानी के लिए पंचायत वार्ड स्तर पर टीमें गठित की जा रही हैं। सभी छह नाकों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन और व्यक्ति की जानकारी एकत्र की जा रही है। हर व्यक्ति की जांच इन नाकों पर सुनिश्चित की गई है। अगर किसी में बुखार इत्यादि के लक्षण पाए जाएंगे तो उस व्यक्ति को अलग किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर उसके नमूने भी जांच के लिए जाएंगे। सीमावर्ती नाकों पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन के निगरानी दल दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों को घर पर ही क्वारंटीन रहना होगा और इसकी अवहेलना करने वालों को शेष अवधि के लिए संस्थागत संगरोध केंद्रों में भेज दिया जाएगा। यह केंद्र संबंधित पंचायतों में ही स्थापित किए जा रहे हैं जिनके लिए स्कूलों को भी चिह्नित किया जाएगा। पंचायतें इसमें एक इकाई के रूप में कार्य करेंगी। प्रत्येक तीन पंचायतों पर एक नोडल निगरानी अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उपमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्षों को और सशक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसमें शामिल किए जा रहे हैं जो पंचायतों में पहुंचने वाले लोगों की दैनिक आधार पर जानकारी प्राप्त करेंगे और संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ लगातार सम्पर्क एवं समन्वय बनाए रखेंगे। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों और खंड चिकित्सा अधिकारियों के साथ इस बारे में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा भी की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed