{"_id":"67e399642c18905c640974f9","slug":"himachal-taxi-drivers-mistreated-in-amritsar-sought-protection-from-police-commissioner-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal: अमृतसर में हिमाचल के टैक्सी चालकों से दुर्व्यवहार, पुलिस कमिश्नर से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: अमृतसर में हिमाचल के टैक्सी चालकों से दुर्व्यवहार, पुलिस कमिश्नर से मांगी सुरक्षा
Wed, 26 Mar 2025 07:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:07 PM IST
सार
ऑल हिमाचल काॅमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और प्रदेश के टैक्सी चालकों को सुरक्षा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
काॅमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने अमृतसर लिस कमिश्नर को साैंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों से अमृतसर में दुर्व्यवहार की घटनाओं के बाद ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने बुधवार को अमृतसर के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। कमेटी ने कमिश्नर से हिमाचल की टैक्सियों और टैक्सी ऑपरेटरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। बीते दिनों हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों को अमृतसर में सवारियां उठाने से रोका गया था। टैक्सी ऑपरेटर हिमाचल से सवारियां लेकर अमृतसर गए थे।
विज्ञापन
समर टूरिस्ट सीजन शुरू होने से ठीक पहले उपजे इस विवाद से हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटर खासे चिंतित हैं। हर साल देश विदेश के लाखों सैलानी अमृतसर होते हुए हिमाचल का रुख करते हैं। विमानों से अमृतसर पहुंचने के बाद सैलानी टैक्सियों के माध्यम से शिमला, मनाली, धर्मशाला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति पहुंचते हैं। ताजा विवाद के बाद टैक्सी ऑपरेटरों को कारोबार प्रभावित होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों अमृतसर में कुछ शरारती तत्वों ने हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों से दुर्व्यवहार किया और सवारियां उठाने से रोका गया। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संज्ञान में जब यह मामला लाया गया तो कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उनसे हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों की सुरक्षा और व्यवसाय की सुगमता का आग्रह किया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी को आश्वस्त किया है कि हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों को अमृतसर में सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।
टैक्सी ऑपरेटर यूनियन अमृतसर ने भी दिया सहयोग
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन अमृतसर ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। दोनों राज्यों की टैक्सियां एक-दूसरे के प्रदेश में काम करती हैं। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अमृतसर के टैक्सी ऑपरेटरों को हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों से कोई समस्या नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
टैक्सी ऑपरेटर यूनियन अमृतसर ने भी दिया सहयोग
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन अमृतसर ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। दोनों राज्यों की टैक्सियां एक-दूसरे के प्रदेश में काम करती हैं। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि अमृतसर के टैक्सी ऑपरेटरों को हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों से कोई समस्या नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।