फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Takes a Giant Leap in Education Quality, Shines in the Performance Grading Index

HP Education Quality: परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में हिमाचल ने बड़े राज्यों को पछाड़ा, स्कोर में बढ़ोतरी

Sat, 16 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला।
अनिमेष कौशल, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 May 2026 05:00 AM IST
सार

 प्रदेश ने शिक्षा गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, शिक्षण व्यवस्था और सीखने के परिणामों में बेहतरीन सुधार करते हुए एक ही साल में अपनी रैंकिंग और ग्रेड दोनों में बड़ी छलांग लगाई है।

विज्ञापन
Himachal Takes a Giant Leap in Education Quality, Shines in the Performance Grading Index
शिक्षा मंत्रालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 वर्ष 2024-25 की रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश ने शिक्षा गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, शिक्षण व्यवस्था और सीखने के परिणामों में बेहतरीन सुधार करते हुए एक ही साल में अपनी रैंकिंग और ग्रेड दोनों में बड़ी छलांग लगाई है। हिमाचल को इस बार प्रचेष्टा दो ग्रेड मिला है, जबकि वर्ष 2023-24 में प्रदेश आकांशी एक श्रेणी में था। प्रदेश का कुल स्कोर भी 573.8 से बढ़कर 659.2 पहुंच गया है। एक साल में हिमाचल ने 85.4 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की है। देशभर में केवल छह राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ही प्रचेष्टा दो श्रेणी में जगह बना पाए हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के साथ ये राज्य शामिल

इनमें हिमाचल प्रदेश के साथ केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा और दादरा एवं नगर हवेली-दमन एवं दीव शामिल हैं। इससे ऊपर केवल पंजाब और चंडीगढ़ ही प्रचेष्टा एक ग्रेड हासिल कर सके हैं। स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के मामले में भी हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन किया। इंफ्रास्ट्रक्चर एवं फैसिलिटीज डोमेन में प्रदेश का स्कोर 110.5 रहा और उसे प्रचेष्टा एक ग्रेड मिला। यह स्कोर केरल से भी बेहतर रहा। स्कूल शिक्षा तक पहुंच और सामाजिक समानता के क्षेत्र में भी हिमाचल ने अच्छा प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश ने शिक्षा को दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचाने और सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने में संतोषजनक प्रगति दर्ज की है। पीजीआई रिपोर्ट में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्य हिमाचल से नीचे की श्रेणी में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा सुधारों का दिखा असर

पीजीआई 2.0 रिपोर्ट में स्कूल शिक्षा को 70 संकेतकों के आधार पर परखा गया। इसमें सीखने के परिणाम, पहुंच, समानता, अधोसंरचना, शिक्षक शिक्षा एवं प्रशिक्षण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को शामिल किया गया। हिमाचल ने खासतौर पर बुनियादी ढांचे, सीखने के परिणाम और शिक्षक प्रशिक्षण में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

विज्ञापन

लर्निंग आउटकम में मजबूत स्थिति

सीखने के परिणाम यानी लर्निंग आउटकम के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश को प्रचेष्टा एक ग्रेड मिला। प्रदेश का स्कोर 110.5 रहा, जो कई बड़े राज्यों से बेहतर है। इस श्रेणी में पंजाब सबसे आगे रहा, लेकिन हिमाचल शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल रहा। शिक्षक शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में हिमाचल ने उत्तम एक ग्रेड प्राप्त किया। प्रदेश का स्कोर 80.3 रहा। यह दर्शाता है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के प्रशिक्षण, दक्षता और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के प्रयास असर दिखा रहे हैं।

क्या है पीजीआई 2.0

परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) 2.0 केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किया जाता है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्कूल शिक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाता है। कुल 1000 अंकों के आधार पर राज्यों को विभिन्न ग्रेड दिए जाते हैं। इस बार कोई भी राज्य शीर्ष श्रेणियों उत्कर्ष और उत्तम श्रेणियों तक नहीं पहुंच पाया। चंडीगढ़ और पंजाब प्रचेष्टा एक श्रेणी में सबसे आगे रहे, जबकि हिमाचल ने प्रचेष्टा दो में जगह बनाकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed