फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal school opening News: school may be opened after 15th July 2021 in himachal Prdaesh

हिमाचल: विद्यार्थियों के लिए 15 जुलाई के बाद खुल सकते हैं स्कूल

Tue, 29 Jun 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Jun 2021 05:00 AM IST
सार

शिक्षा विभाग अब राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रस्ताव बनाएगा। सरकार से मंजूरी मिली तो 15 जुलाई के बाद स्कूलों में विद्यार्थी आ सकेंगे।

विज्ञापन
himachal school opening News: school may be opened after 15th July 2021 in himachal Prdaesh
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 15 जुलाई के बाद विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल सकते हैं। शीतकालीन जिलों से इसकी शुरुआत होगी। सबसे पहले सिलेबस से जुड़ी शंकाओं को दूर करने के लिए बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी बुलाए जाएंगे। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की स्कूलों में अभी नियमित कक्षाएं लगाने का विचार नहीं है। अभिभावकों के मंजूरी पत्र पर पूर्व की तरह ही इन्हें बुलाया जाएगा। सोमवार को स्वास्थ्य और शिक्षा सचिव की बैठक में इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग अब राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रस्ताव बनाएगा। सरकार से मंजूरी मिली तो 15 जुलाई के बाद स्कूलों में विद्यार्थी आ सकेंगे। हालांकि, कोरोना संक्रमण के मामले पूरी तरह से समाप्त होने के बाद ही छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मकालीन जिलों के स्कूलों में जुलाई के दौरान अवकाश घोषित किया गया है। कुल्लू और लाहौल स्पीति में भी जुलाई और अगस्त में छुट्टियां रहेंगी। एक जुलाई से शीतकालीन स्कूलों में शिक्षकों को बुलाने का एलान किया गया है।  
विज्ञापन


हर स्कूल में हेल्थ एंबेसडर बनाए जाएंगे दो-दो शिक्षक
विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए हर सरकारी स्कूल में दो-दो शिक्षकों को हेल्थ एंबेसडर बनाया जाएगा। सप्ताह के हर शनिवार को ये शिक्षक विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के तरीके बताएंगे। इन शिक्षकों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed