फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Education Board: Those who do not pay the LDR test fees will be able to appear for the paper.

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: एलडीआर टेस्ट की फीस जमा नहीं करवाने वाले दे सकेंगे पेपर

Sat, 21 Feb 2026 11:02 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Feb 2026 11:02 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 22 फरवरी को आयोजित होने वाली सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के लिए बोर्ड की ओर से निर्धारित किए गए शुल्क को जमा नहीं करवाने वाले अभ्यर्थी भी टेस्ट में बैठ सकेंगे। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board: Those who do not pay the LDR test fees will be able to appear for the paper.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 22 फरवरी को आयोजित होने वाली सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के लिए बोर्ड की ओर से निर्धारित किए गए शुल्क को जमा नहीं करवाने वाले अभ्यर्थी भी टेस्ट में बैठ सकेंगे। इन अभ्यर्थियों के परिणाम को शिक्षा बोर्ड तब तक जारी नहीं करेगा, जब तक वे फीस जमा नहीं करवा देते। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 23 दिसंबर से 15 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के लिए आवेदन मांगे थे। 1,427 पदों को भरने के लिए होने वाली इस लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 3,000 रुपये शुल्क जमा करवाने को कहा था। ये पद केवल हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में सेवारत एसएमसी शिक्षकों के लिए आरक्षित थे।

विज्ञापन

इस दौरान जिन्होंने न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा पूर्ण की हो और जो एसएमसी नीति 17-07-2012 के तहत नियुक्त थे और जिनके पास प्रासंगिक एवं लागू आरएंडपी नियमों के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता है, वही इसके लिए आवेदन करने के लिए पात्र थे। इसके बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास 1534 आवेदन पहुंचे थे, लेकिन इनमें से 97 अभ्यर्थियों ने फीस ही जमा नहीं करवाई थी। इसके चलते शिक्षा बोर्ड ने इन आवेदनों को रद्द करने की बात कही थी। वहीं अब शिक्षा बोर्ड ने फीस जमा न करवाए जाने वाले इन अभ्यर्थियों को राहत देते हुए उन्हें 22 फरवरी को धर्मशाला, मंडी और शिमला में होने वाले टेस्ट में बैठ सकेंगे। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि फीस जमा न करवाने वाले परीक्षा दे सकेंगे, लेकिन उनके परिणाम को फीस देने के बाद ही घोषित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूआईटी के बीटेक के 24 छात्रों को मिला नौकरी का ऑफर
 हिमाचल विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 24 बीटेक विद्यार्थियों का देश की नामी कंपनियों में आकर्षक सैलरी पैकेज के साथ प्लेसमेंट हुआ है। नामी कंपनी इंफोसिस की ओर से जेपी विश्वविद्यालय वाकनाघाट में जून 2025 और जनवरी 2026 में दो बार हुए कैंपस इंटरव्यू में शामिल हुए विद्यार्थियों में संस्थान के बीटेक आइटी, सीएसई और इसीई के 22 विद्यार्थियों का 36 लाख के वार्षिक सैलरी पैकेज के लिए चयन हुआ है। वहीं, दूसरे दौर की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए दो विद्यार्थियों का क्रमशः 10 लाख वार्षिक के साथ एक लाख नियुक्ति बोनस और 6.5 ला वार्षिक के साथ 75,000 नियुक्ति बोनस के पैकेज के लिए चयनित हुए है। विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईटी) के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह ने संस्थान के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए संस्थान के आईटी और सीएसई के प्लेसमेंट अधिकारी सुनील कुमार और डा. राजेश चौहान और प्लेसमेंट पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed