फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Samdo-Kaza-Gramphu road will be renovated with Rs 518.90 crore, Center gives approval

हिमाचल: 518.90 करोड़ से चकाचक होगी समदो-काजा-ग्राम्फू सड़क, केंद्र ने दी स्वीकृति

Sat, 16 Mar 2024 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 06:01 PM IST
सार

 प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के समदो-काजा-ग्राम्फू खंड पैकेज-4 के लिए केंद्र सरकार ने 518.90 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। 

विज्ञापन
Himachal: Samdo-Kaza-Gramphu road will be renovated with Rs 518.90 crore, Center gives approval
समदो-काजा-ग्राम्फू सड़क(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के समदो-काजा-ग्राम्फू खंड पैकेज-4 के लिए केंद्र सरकार ने 518.90 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर सूचना दी है। यह मार्ग मनाली-लेह और हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग को आपस में जोड़ता है। सड़क की स्थिति सुधरने से पर्यटन को भी रफ्तार मिलेगी। केंद्र सरकार ने सामरिक महत्व के 209 किलोमीटर लंबे समदो-काजा-ग्राम्फू सड़क मार्ग को स्तरोन्नत करने का फैसला लिया है। हार्ड शोल्डर के साथ इंटरमीडिएट लेन में सुधार के लिए बजट को स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन


सालों से इस सड़क की दशा में सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी और बीआरओ से बजट का आग्रह किया जा रहा था, लेकिन इस सड़क के महत्व को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने इसे स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया है। यह मार्ग देश के दो महत्वपूर्ण मार्ग मनाली-लेह और हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग को आपस में जोड़ता है। हालांकि यह सड़क साल में पांच महीने ही वाहनों के लिए खुला रहता है। नवंबर महीने में कुंजम दर्रे पर बर्फ पड़ जाती है, जिस कारण मार्ग बंद हो जाता है। गर्मियों में स्पीति घाटी सैलानियों की पहली पसंद रहती है। सैलानी शिमला-किन्नौर होते हुए काजा पहुंचते है और काजा से बाया कुंजम होते हुए पर्यटन नगरी मनाली में दस्तक देते हैं। लेकिन सड़क की हालत ठीक न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन


बजट की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का आभार
इस मंजूरी से सड़क की स्थिति में सुधार होगा। हम केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल के लोगों की ओर से धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

चीन सीमा से सटे किन्नौर में लगेंगे बीएसएनएल के 50 नए टावर
वहीं, चीन सीमा से सटे जिला किन्नौर में बीएसएनएल ने 50 नए टावर लगाने का काम शुरू कर दिया है। अब इलाके में सिग्नल की समस्या नहीं रहेगी। अभी तक यहां बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं के लिए 35 मोबाइल टाॅवर स्थापित किए हैं। इनसे टापरी, रमणी, रैली, शुद्धरंग, रिकांगपिओ, कल्पा और पूह सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले लोगों को लाभ मिल रहा था। अब बीएसएनएल नए वित्तीय वर्ष में किन्नौर में 85 मोबाइल टावर की उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करेगा। बीएसएनएल के अधिकारी अग्रेसन नेगी ने कहा कि मार्च माह में किन्नौर में भारी बर्फबारी होने से बिजली और टेलीफोन केबल को लाखों का नुकसान हुआ है। ज्ञाबुग, सुन्नम, तांगलिंग, पूह, डूबलिंग, नामज्ञा, लिप्पा, नाको, ताबो और काजा सहित अन्य गांवों में सिग्नल पहुंचा दिया है। केवल छितकुल गांव को सिग्नल से जोड़ना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed