फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's Municipal Corporation Mandi also included in 75 excellent municipal bodies across the country

Excellent Municipal Bodies: देशभर के 75 उत्कृष्ट नगर निकायों में हिमाचल का नगर निगम मंडी भी शामिल

Sat, 16 Jul 2022 09:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Jul 2022 09:38 PM IST
सार

 नगर निगम मंडी को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले देश भर के 75 नगर निकायों में शामिल किया गया है।  नगर निगम मंडी को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले देश भर के 75 नगर निकायों में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal's Municipal Corporation Mandi also included in 75 excellent municipal bodies across the country
छोटी काशी मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम मंडी को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले देश भर के 75 नगर निकायों में शामिल किया गया है। कोविड काल में ठप हुए रेहड़ी फहड़ी धारकों के कारोबार को दोबारा जीवित करने के लिए निगम द्वारा बहुत ही कम समय पर चरणबद्ध तरीके से 10,000, 20,000 व 50,000 रुपये का बिना सिक्योरिटी ऋण दिया गया था। यूं तो यह योजना देशभर के समस्त नगरों, कस्बों व प्रदेश के समस्त नगर निकायों में चलाई गई थी, लेकिन मंडी नगर निगम की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में बाजी मार ली।

विज्ञापन


मंडी नगर निगम द्वारा इस योजना के आरंभ से ही नगर के समस्त वैध रेहड़ी फहड़ी धारकों के कोरोना काल के बाद ठप पड़े व्यवसाय को दोबारा स्थापित करने के लिए अनेकों कदम उठाए गए। लोगों के पास जाकर इस स्कीम के लाभ बताए गए। इस योजना के लिए अप्लाई भी करवाया गया। इसके बाद संबंधित बैंकों के ऋण अधिकारियों को इस योजना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया व लगातार संपर्क साधकर ऋण स्वीकृत करवाए गए। निगम की महापौर दीपाली जसवाल ने बताया कि रेहड़ी फहड़ी धारकों को नगर में अपना व्यवसाय करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इनके पंजीकरण का कार्य भी जोरों पर है। पात्रता पूर्ण करने वालों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


20 को सम्मानित किए जाएंगे रेहड़ी फहड़ी धारक
नगर निगम की इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए 20 जुलाई को मंडी शहर में स्वानिधि महोत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शहर भर के समस्त रेहड़ी फहड़ी धारकों को परिवार सहित बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के आने की भी संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed