फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal's first international level football ground being built in Dharamsala

Football Ground: धर्मशाला में बन रहा हिमाचल का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल मैदान

Thu, 25 Aug 2022 01:39 PM IST
Krishan Singh विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विवेक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Aug 2022 01:39 PM IST
सार

 चरान स्थित इंटीग्रेटेड हाउस फॉर स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईएचएसडीपी) भवन के पास की जमीन पर मैदान का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण पर स्मार्ट सिटी के तहत 4.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे और मार्च 2023 तक मैदान तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal's first international level football ground being built in Dharamsala
धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल मैदान। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल मैदान बन रहा है। चरान स्थित इंटीग्रेटेड हाउस फॉर स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईएचएसडीपी) भवन के पास की जमीन पर मैदान का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण पर स्मार्ट सिटी के तहत 4.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे और मार्च 2023 तक मैदान तैयार हो जाएगा। परियोजना को लेकर इसी साल मार्च में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी।

विज्ञापन


मैदान का काम पूरा कर यहां बड़े स्तर की फुटबाल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। बता दें कि पहले यह मैदान तपोवन स्थित जोरावर स्टेडियम में बनाना प्रस्तावित था, लेकिन अब स्मार्ट सिटी की ओर से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान के साथ लगती चरान खड्ड के पास वाली जमीन को समतल कर यहीं मैदान बनाया जा रहा है। खड्ड के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने का काम भी चल रहा है। संवाद
विज्ञापन


टर्फ ग्रास का होगा उपयोग
फुटबाल मैदान में फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) के मानकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार होने वाले टर्फ ग्रास को इस मैदान में उपयोग किया जाएगा। यह घास पानी को जल्दी सोखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को हो सकेगा मैचों का आयोजन
यहां रात के समय में भी फुटबाल मैचों का आयोजन हो सकेगा। इसके लिए मैदान में आधुनिक लाइटों की व्यवस्था भी की जाएगी। 

धर्मशाला में फुटबाल मैदान का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उम्मीद है कि प्रदेश के खिलाड़ी यहां बेहतर प्रशिक्षण पा सकेंगे। मार्च में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई थी। मार्च 2023 तक काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद यहां फुटबाल मैचों का आयोजन हो सकेगा।
- प्रदीप ठाकुर, सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed