फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal's Arvind martyred in terrorist encounter, mother fainted after getting news of son's martyrdom

Himachal: आतंकी मुठभेड़ में हिमाचल के अरविंद बलिदान, शहादत की सूचना पाकर मां बेसुध

Sat, 14 Sep 2024 01:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धनेटा/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धनेटा/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Sep 2024 01:32 PM IST
सार

 बलिदानी अरविंद सिंह(27) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के लहद गांव के निवासी थे। अरविंद के बलिदान होने की सूचना मिलते ही पैतृक गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन
Himachal's Arvind martyred in terrorist encounter, mother fainted after getting news of son's martyrdom
बलिदानी सिपाही अरविंद सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

किश्तवाड़ से 45 किमी दूर छात्रू इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हो गए। दो अन्य गंभीर घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के कमान अस्पताल पहुंचाया गया है। बलिदानी जवानों की पहचान व्हाइट नाइट कोर के नायब सूबेदार विपिन कुमार व सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई है। बलिदानी अरविंद सिंह(27) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के लहद गांव के निवासी थे। अरविंद के बलिदान होने की सूचना मिलते ही पैतृक गांव में मातम छा गया है। बेटे की शहादत की सूचना पाकर माता बेसुध हैं। पत्नी पर दूखों का पहाड़ टूट गया है। 15 महीने का बेटा है, जिसने अभी तक अपने  पिता का मुंह तक ढंग से नहीं देखा था।

विज्ञापन


अब उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। शहादत की खबर मिलने के बाद घर में चूल्हा तक नहीं जला है। आसपास के लोग भी परिजनों को सांत्वना देने के लिए इकट्ठा हो गए हैं। परिजन नम आंखों से बलिदानी जवान की पार्थिक देह का इंतजार कर रहे हैं। अरविंद का छोटा भाई भी भारतीय सेना में ही सेवाएं दे रहा है। जैसे ही भाई के बलिदान होने की खबर मिली वह तुरंत घर आ गया। शहीद के दादा भी भारतीय सेना में ही थे। पिता रजिंद्र सिंह ने कहा कि सैनिक अधिकारी से बात हुई है, उन्होंने शाम तक पार्थिव देह पहुंचने की संभावना बताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed