फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal private educational institutions regulatory commission teams to visit private universities in state

HP-PERC: व्यवस्थाएं जांचने के बाद ही बढ़ेंगी निजी विवि की सीटें

Fri, 01 Jan 2021 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 01 Jan 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Himachal private educational institutions regulatory commission teams to visit private universities in state
राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : http://hp.gov.in/hpperc/

प्रदेश में स्थित निजी विश्वविद्यालयों में व्यवस्थाओं को जांचने के बाद ही संबंधित कोर्स में सीटें बढ़ाई जाएंगी। शुक्रवार से राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की टीमें प्रदेश के दौरे पर निकलेंगी। शिक्षकों की योग्यता, आधारभूत ढांचा समेत अन्य मानकों को जांचने के बाद यह टीमें आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


सभी नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले विश्वविद्यालयों को ही आयोग नए कोर्स शुरू करने और पुराने कोर्सों में सीटें बढ़ाने की मंजूरी देगा। आयोग के पास कई विश्वविद्यालयों ने नए कोर्स शुरू करने और सीटें बढ़ाने के लिए आवेदन किए हुए हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग अब हर पहलू की गहनता से जांच कर रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले शिक्षण संस्थानों के आवेदनों पर ही बिना मौका निरीक्षण किए कोर्स मंजूर कर दिए जाते थे। अब आयोग ने इसको लेकर सख्ती बरतने का फैसला लिया है। बिना व्यवस्थाओं को जांचे अब इस तरह की मंजूरियां नहीं दी जाएंगी। टीमें देखेंगी कि संबंधित कोर्स को पढ़ाने वाले शिक्षकों ने कहां से डिग्रियां ली हैं। इनकी नियुक्त सही तरीके से हुई हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कोर्स शुरू करने और सीटें बढ़ाने के लिए संस्थान के पास पर्याप्त आधारभूत ढांचा है भी या नहीं। इसके अलावा भी आयोग ने कई अन्य मानक निर्धारित किए हैं। जिन्हें पूरा करने के बाद ही निजी विश्वविद्यालयों को नए कोर्स शुरू करने और सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी जाएगी।


निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों की योग्यता जांचने का काम शुरू
प्रदेश के निजी कॉलेजों में नियुक्त प्रिंसिपलों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया जांचने का काम शुरू हो गया है। आयोग की ओर से गठित जांच कमेटी ने काम संभाल लिया है। करीब सौ निजी कॉलेजों का ब्योरा आयोग के पास पहुंच चुका है। शेष कॉलेजों को जल्द जानकारी देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed