फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh weather water level of Sutlej river increased in Mandi Electricity failure of villages rain

Himachal: सतलुज का जलस्तर बढ़ने से 18 बकरियों समेत बहा वृद्ध चरवाहा

Sun, 25 Jun 2023 12:37 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Jun 2023 12:37 PM IST
सार

वृद्ध चरवाहा अपनी बकरियां चरा रहा था। इस दौरान सतलुज का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। सतलुज के दूसरे किनारे से जा रहे लोगों ने पानी का तेज बहाव देख दूर से सीटी और शोर मचाकर वृद्ध को सावधान करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कुछ सुनाई न दिया और वह पानी के बहाव की चपेट में आ गया और 18 बकरियों सहित बह गया।

विज्ञापन
himachal pradesh weather water level of Sutlej river increased in Mandi Electricity failure of villages rain
himachal pradesh weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीबीएमबी की 990 मेगावाट की बीएसएल परियोजना के सलापड़ स्थित देहर पावर हाउस के निकट शुक्रवार शाम को सतलुज का जलस्तर एकाएक बढ़ने से नदी किनारे बकरियां चरा रहा वृद्ध चरवाहा अपनी 18 बकरियों सहित तेज बहाव में बह गया। हालांकि लोगों ने बुजुर्ग को सावधान करने के लिए काफी शोर मचाया, लेकिन उसे कुछ न सुनाई दिया और वह जलस्तर बढ़ने पर तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना के तहत सलापड़ और डैहर पुलिस चौकी से पुलिस दल ने सतलुज में वृद्ध की तलाश में अभियान छेड़ा है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग न मिल पाया है। जानकारी के अनुसार बीएसएल परियोजना के देहर पावर हाउस के निकट सतलुज के किनारे शुक्रवार शाम को सलापड़ कॉलोनी के सीयू गांव निवासी वृद्ध सौजू राम (80) पुत्र स्वर्गीय काला राम अपनी बकरियां चरा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान सतलुज का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। सतलुज के दूसरे किनारे से जा रहे लोगों ने पानी का तेज बहाव देख दूर से सीटी और शोर मचाकर वृद्ध को सावधान करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कुछ सुनाई न दिया और वह पानी के बहाव की चपेट में आ गया और 18 बकरियों सहित बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया सूचना मिलने पर सलापड़ और डैहर चौकी का दल लगातार वृद्ध की तलाश करने के लिए सतलुज किनारे सर्च अभियान में जुटा हुआ है। लेकिन अब तक वृद्ध का कोई सुराग न मिल पाया है। उन्होंने बताया सतलुज शनिवार को भी उफान पर रही जिसके कारण गोताखोरों की भी पानी में उतरना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed