{"_id":"5e932a418ebc3e7608298069","slug":"himachal-pradesh-weather-forecast-rain-and-hailstom-chances","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, 18 तक मौसम खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, 18 तक मौसम खराब
Mon, 13 Apr 2020 09:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर बारिश और बर्फबारी के आसार बन गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। पूरे प्रदेश में 18 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन
इस बीच, रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। दोपहर के समय मैदानी जिलों में चटक धूप से लोगों के पसीने भी छूटते दिखे। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, सोलन में 31.7, सुंदरनगर में 31.5, भुंतर में 31.4, बिलासपुर में 30.5, हमीरपुर में 30.0, नाहन में 30.8, चंबा में 29.2, कांगड़ा में 27.5, धर्मशाला में 24.2, शिमला में 24.0 और केलांग में 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
प्रदेश का न्यूनतम तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। शनिवार रात को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस से बाहर आ गया। केलांग में न्यूनतम तापमान 0.3, कल्पा में 6.7, मनाली में 5.6, कुफरी में 9.7 और शिमला में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार से पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन