फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh top headlines today 26 June 2021

हिमाचल: पत्नी के आरोपों पर विधायक नैहरिया का बयान, शूलिनी मेले की 200 साल पुरानी परंपरा टूटी समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Sat, 26 Jun 2021 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Jun 2021 06:23 PM IST
सार

भाजपा विधायक विशाल नैहरिया ने पत्नी की ओर से उनपर लगाए गए मारपीट के आरोपों पर सफाई दी है। कोरोना ने तोड़ी मां शूलिनी मेले की 200 साल पुरानी परंपरा, कुल्लू मारपीट मामले में डीआईजी सेंट्रल रेंज मधुसूदन ने पुलिस मुख्यालय को सौंपी रिपोर्ट। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
himachal pradesh top headlines today 26 June 2021
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधायक विशाल नैहरिया ने पत्नी की ओर से उनपर लगाए गए मारपीट के आरोपों पर सफाई दी है। 200 वर्षों से चली आ रही शूलिनी मेले की समृद्ध परंपरा लगातार दूसरे साल कोरोना वायरस ने तोड़ दी है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


पत्नी के आरोपों पर विधायक नैहरिया ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के भाजपा विधायक विशाल नैहरिया ने पत्नी की ओर से उनपर लगाए गए मारपीट के आरोपों पर सफाई दी है। विधायक के पीए की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप में जारी एक बयान में कहा गया है कि मामले में नैहरिया ने कांगड़ा एसपी विमुक्त रंजन के समक्ष अपना पक्ष रखा है। 

विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना ने तोड़ी मां शूलिनी मेले की 200 साल पुरानी परंपरा
हिमाचल प्रदेश के पिछले 200 वर्षों से चली आ रही शूलिनी मेले की समृद्ध परंपरा लगातार दूसरे साल कोरोना वायरस ने तोड़ दी है। मेले के दूसरे दिन मां शूलिनी के प्राचीन पीठ्म के बाहर लोगों को रोकने के लिए पुलिस का पहरा था। दो बहनों के एक साथ दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिर के दरवाजे पर ही रोक दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


कुल्लू मारपीट मामले में डीआईजी सेंट्रल रेंज मधुसूदन ने पुलिस मुख्यालय को सौंपी रिपोर्ट
कुल्लू में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे के पहले दिन 23 जून को एसपी गौरव सिंह, एडिशनल एसपी बृजेश सूद और पीएसओ बलवंत सिंह के बीच हुई मारपीट की घटना के संबंध में सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधू सूदन ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय को प्रारंभिक फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट सौंप दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यूजी फाइनल की परीक्षाएं एक जुलाई से, पसंद का केंद्र चुन सकेंगे विद्यार्थी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एक जुलाई से स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार केंद्र चुनने की सुविधा दी है। परीक्षा केंद्र बदलने के लिए विवि ने स्टूडेंट पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी अपने लॉगइन आईडी से परीक्षा केंद्र बदल सकेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हिमाचल में पहली बार कोरोना से बचाव को लगाया मोनो क्लोनल एंटीबाडी इंजेक्शन
हिमाचल में पहली बार कोरोना से बचाव के लिए मोनो क्लोनल एंटीबॉडी इंजेक्शन लगाया गया है। शुक्रवार शाम को आईजीएमसी में उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. रमेश चंद ने यह इंजेक्शन लगवाया। उन्हें कुछ घंटों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉ. रमेश तीन दिन पहले ही कोरोना संक्रमित हुए है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed