फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh State Commission for women: Social media cause of conflicts between husband and wife

टूटते रिश्ते: पति-पत्नी के सात जन्मों के बंधन में सोशल मीडिया डाल रहा दरार

Sat, 19 Feb 2022 03:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Feb 2022 03:21 PM IST
सार

आयोग की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने बताया कि मोबाइल पर व्यस्त रहने के साथ लंबे समय तक फेसबुक और व्हाट्सएप चलाने के कारण पति-पत्नी में दूरियां बन रही हैं।

विज्ञापन
Himachal Pradesh State Commission for women: Social media  cause of conflicts between husband and wife
आयोग की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभी तक पति-पत्नी, सास-ससुर और देवर-भाभी के बीच होने वाली तू-तू, मैं-मैं से लेकर छोटे-छोटे विवाद परिवार टूटने का कारण बनते थे, लेकिन अब पति-पत्नी के सात जन्मों के बंधन में सोशल मीडिया दरार डालने लगा है। फेसबुक और व्हाट्सएप पर व्यस्तता की वजह से पति-पत्नी में कलह होने लगी है। शुक्रवार को राज्य महिला आयोग के समक्ष इसी तरह के तीन मामले आए, इनमें से धर्मशाला के एक मामले में पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझा दिया गया, जबकि मंडी और शिमला के एक-एक मामले में आयोग ने पति-पत्नी में काउंसलिंग करवाई है।

विज्ञापन


आयोग की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने बताया कि मोबाइल पर व्यस्त रहने के साथ लंबे समय तक फेसबुक और व्हाट्सएप चलाने के कारण पति-पत्नी में दूरियां बन रही हैं। हर माह 6 से 8 शिकायतों में सोशल मीडिया पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह बना है। आयोग दोनों पक्षों की काउंसलिंग करवाकर मामले सुलझा रहा है। इसके अलावा शुक्रवार को कुल 56 मामले सुनवाई के लिए आए। इनमें 21 का निपटारा किया गया। तलाक के चार मामले अदालत के लिए स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला: पति मोबाइल पर रहता है व्यस्त, पत्नी को नहीं देता समय
कांगड़ा जिले के धर्मशाला की रहने वाली महिला ने शिकायत में बताया कि पति के सोशल मीडिया में व्यस्त रहने के कारण परिवार टूट रहा है। झगड़ा होने के कारण वह अब पति से अलग रह रही है। उनके दो बच्चे भी हैं। पति या तो देर शाम घर लौटता है या कई बार लौटता भी नहीं हैं। ऐसे में पति उसे समय नहीं दे पा रहा। जवाब में पति ने बताया कि ऑफिस के कामकाज के चलते वह मोबाइल पर व्यस्त रहता है। काउंसलिंग के दौरान पति ने विश्वास दिलाया कि वह पत्नी को भी समय देगा। इस शर्त पर पत्नी अपने पति के साथ रहने के लिए मानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला: फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद की शादी, अब पति सोशल मीडिया पर व्यस्त
जिला शिमला की पीड़ित महिला ने बताया कि फेसबुक पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई और सितंबर 2021 में शादी हो गई। अब पति उसको कम सोशल मीडिया को ज्यादा तवज्जो दे रहा है। दिनभर पति ऑनलाइन व्हाट्सएप एवं मोबाइल चलाता है। ऐसे में एक-दूसरे को समय देने के बजाय चैटिंग में लगातार व्यस्त रहने के कारण दांपत्य जीवन बिखर गया है। 


मंडी: पति नहीं दिखाता मोबाइल, किसी अन्य महिला से चक्कर का शक
जिला मंडी की महिला भी आयोग के समक्ष इसी तरह की शिकायत लेकर पहुंची थी। पीड़िता का कहना है कि पति दिन भर मोबाइल में व्यस्त रहता है। उसे शक है कि उनका किसी महिला के साथ चक्कर चल रहा है। पति मोबाइल भी नहीं दिखाता है। ऐसे में उनके बीच झगड़ा हो रहा है। मौजूदा समय में महिला मायके में रह रही है। मंडी जिला की पीड़ित महिला ने बताया कि पति मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed