फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh second rank in online education

ऑनलाइन शिक्षा में दिल्ली के बाद हिमाचल सर्वश्रेष्ठ

Mon, 14 Sep 2020 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Sep 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh second rank in online education
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन शिक्षा देने में देश की राजधानी दिल्ली के बाद हिमाचल दूसरे नंबर पर है। यहां शिक्षक बच्चों के लिए दिन में आठ से दस घंटे का समय दे रहे है। प्रदेश में ऊना जिला ऑनलाइन शिक्षा मुहैया करवाने में प्रथम स्थान पर है। सूबे में देखा जाए तो जिला ऊना ऑनलाइन शिक्षा में 150 प्रतिशत अन्य जिलों से आगे है। 

विज्ञापन


हर घर पाठशाला लिंग के अनुसार प्रदेश में सरकारी स्कूलों में 6 लाख के करीब विद्यार्थी हैं। इनमें 5.15 लाख के करीब ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े हैं। जो विद्यार्थी शेष हैं, उन्हें इस माह के अंत तक ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य शिक्षा विभाग ने रखा है।
विज्ञापन


जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा जिला ऊना देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घर-घर पाठशाला अभियान में प्राइमरी और अपर प्राइमरी की क्यूज में जिला ऊना प्रदेश में 11 सप्ताह में से 9 सप्ताह से लगातार प्रथम आ रहा है। सिंतबर अंत तक जो विद्यार्थी क्यूज में नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी जोड़ने का लक्ष्य है। देश में राजधानी दिल्ली के बाद हिमाचल दूसरा राज्य ऐसा है। जहां सबसे अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में प्रथम स्थान पर हैं जिला ऊना
जिला ऊना में प्राइमरी और अपर प्राइमरी कक्षाओं के 34894 विद्यार्थी शिक्षा विभाग से पंजीकृत हैं। इनमें 27697 विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े हैं। 7100 विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने पर कार्य किया जा रहा है। 9वीं से 12वीं कक्षा तक करीब 22000 पंजीकृत हैं। इनमें करीब 19000 विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े हैं। 3000 हजार विद्यार्थियों को शिक्षक नोट्स के माध्यम से शिक्षा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed