फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Pradesh sanyukt karamchari mahasangh meeting in Hamirpur

हमीरपुर: वेतन आयोग को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने की नारेबाजी, पंजाब की तर्ज मांगे पर वित्तीय लाभ

Sun, 27 Feb 2022 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Feb 2022 09:02 PM IST
सार

महासम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया कि हिमाचल सरकार पंजाब के वेतन आयोग को शत-प्रतिशत लागू करे। 15 फीसदी वृद्धि वाले विकल्प से होने वाले नफा नुकसान के बारे में भी कर्मचारियों को जागरूक किया।

विज्ञापन
Himachal Pradesh sanyukt karamchari mahasangh meeting in Hamirpur
महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने गांधी चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ का महासम्मेलन रविवार को हमीरपुर के टाउन हाल में हुआ। इसमें सभी विभागों के कर्मचारी नेताओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। महासम्मेलन में हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के 10 पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, महासचिव हीरालाल वर्मा, मुख्य संगठन सचिव कुलदीप खरवाड़ा, मुख्य सलाहकार विनोद ठाकुर, वित्त सचिव खेमेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष अरविंद मेहता, संगठन सचिव शमशेर सिंह ठाकुर, तिलक नायक, मनोज शर्मा, जगमेल ठाकुर, अरुण कानूनगो, समर चौहान, पंकज, राजेश गौतम, हाकम राणा आदि प्रमुख रहे।

विज्ञापन


सर्वसहमति से फैसला लिया कि 3 मार्च को महासंघ शिमला में छठे वेतन आयोग की त्रुटियों पर खुलकर बात रखेगा। प्रस्ताव पारित किया कि हिमाचल सरकार पंजाब के वेतन आयोग को शत-प्रतिशत लागू करे। 15 फीसदी वृद्धि वाले विकल्प से होने वाले नफा नुकसान के बारे में भी कर्मचारियों को जागरूक किया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान और महासचिव हीरालाल वर्मा ने बताया कि 15 फीसदी वाला विकल्प केवल वर्ष 2000 के बाद लगे 5910 के पे बैंड वाले कर्मचारी ही ऑप्ट कर पाएंगे।
विज्ञापन


अधिसूचना के माध्यम से सरकार ने यह तो साफ किया कि किसी तरह का एरियर कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा। इस संदर्भ में कुछ भी नहीं बताया गया कि क्या इनकी रिकवरी भी माफ कर दी जाएगी। यह भी स्पष्ट किया गया कि इस 15 फीसदी के विकल्प से कौन सा कर्मचारी पंजाब से कितना पीछे अभी भी चल रहा है। हमीरपुर टाउन हॉल से जिलाधीश कार्यालय तक एक विरोध रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने गांधी चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ का यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को उनके लाभ नहीं दिलाया जा सके। यदि जरूरत हुई तो विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा और इसी कड़ी के साथ 6 मार्च से सिरमौर, बिलासपुर, कुल्लू में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed