फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh's first DGP IB Negi passes away

IB Negi: हिमाचल प्रदेश के पहले डीजीपी आईबी नेगी का देहांत, विशिष्ट सेवा लिए मिला था राष्ट्रपति व पुलिस पदक

Wed, 05 Mar 2025 08:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Mar 2025 08:59 PM IST
सार

प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) आईबी नेगी का देहांत हो गया है। वे 93 वर्ष के थे। वे 1958 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी थे और उत्तर प्रदेश कैडर से संबंध रखते थे।

विज्ञापन
Himachal Pradesh's first DGP IB Negi passes away
हिमाचल प्रदेश के पहले डीजीपी आईबी नेगी का देहांत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आईबी नेगी का देहांत हो गया है। वे 93 वर्ष के थे। प्रदेश के प्रथम डीजीपी रहे नेगी एक विद्वान-चिंतक और किन्नौर के मूल निवासी थे। आईबी नेगी हिमाचल प्रदेश से यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने पहले डायरेक्ट आईपीएस अधिकारी थे। पुलिस मुख्यालय ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि नेगी का जन्म 31 अक्तूबर 1932 को किन्नौर जिले के सांगला गांव में हुआ था। वे 1958 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी थे और उत्तर प्रदेश कैडर से संबंध रखते थे। अपने लंबे और गौरवपूर्ण कॅरियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आईबी नेगी ने पुलिस में विभिन्न पदों पर बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि वह एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी थे और पुलिस विभाग उनकी अतुलनीय सेवाओं को सदैव याद रखेगा।

विज्ञापन

नेगी ने उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के एडीसी के रूप में सेवाएं दीं और नैनीताल व लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। वे लखनऊ में एसपी, सीआईडी, उत्तर प्रदेश के पद पर भी रहे। उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिसमें आईटीबीपी और एसएसबी में उत्तर पूर्व सीमांत क्षेत्र  और अरुणाचल प्रदेश में तैनाती शामिल थी। वे बोकारो में डीआईजी, सीआईएसएफ के रूप में भी कार्यरत रहे।

 

1975 में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का प्रशिक्षण प्राप्त किया
नेगी ने 1975 में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय  का प्रशिक्षण प्राप्त किया और 1978 में दिल्ली पुलिस आयुक्तालय की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, वे सीआरपीएफ अकादमी माउंट आबू में उप निदेशक तथा एसएसबी शिमला में निदेशक  के रूप में कार्यरत रहे। यहीं से उन्हें 1986 में हिमाचल प्रदेश पुलिस का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया। वे 1990 में अपनी सेवानिवृत्ति तक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत रहे और हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रथम डीजीपी बनने का गौरव प्राप्त किया।

विज्ञापन

राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से हुए सम्मानित
नेगी ने 1988 में इंटरपोल सम्मेलन के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उनके विशिष्ट सेवा योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। प्रदेश पुलिस ने आईबी नेगी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

राजस्व मंत्री ने पूर्व डीजीपी आईबी नेगी के निधन पर शोक
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूर्व पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला के सांगला गांव से संबंधित आईबी नेगी को पुलिस बल में उनकी उल्लेखनीय और विशिष्ट सेवाओं के लिए सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्यों का पालन किया। आईबी नेगी ने वर्ष 1988 में इंटरपोल सम्मेलन के लिए दक्षिण पूर्व एशिया में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed